यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीयू सीनेट चुनाव: हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार व यूनिवर्सिटी से मांगा हलफनामा, पिछले साल खत्म हो गया था कार्यकाल
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पीयू और केंद्र ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव जल्द करवाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पीयू और केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। एडवोकेट वैभव वत्स ने याचिका दायर करते हुए बताया कि पीयू सीनेट का कार्यकाल पिछले अक्टूबर में खत्म हो चुका है, बावजूद इसके अभी तक यह चुनाव नहीं करवाए गए हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट के नियमों के तहत सीनेट का कार्यकाल खत्म होने से पहले यह चुनाव करवा लिए जाने चाहिए थे, लेकिन अभी तक यह पता ही नहीं चल रहा है कि चुनाव कब होंगे।याचिकाकर्ता ने सीनेट के चुनाव कराने और जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक पीयू का रोजाना का कामकाज देखने के लिए पीयू के 10 सीनियर मोस्ट प्रोफेसरों की एक बाडी नियुक्त करने की भी मांग की है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि पीयू के वीसी सहित रजिस्ट्रार और अन्य सभी को रिप्रजेंटेशन भी दी थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, लिहाजा अब उन्होंने सीनेट के चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की है।
