CBI के सामने पेश हुए पंजाब CM के OSD राजबीर घुम्मन, 6 घंटे तक चली पूछताछ
पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से सीबीआई ने चंडीगढ़ में छह घंटे पूछताछ की।

भ्रष्टाचार मामले में सीएम के ओएसडी से सीबीआई ने की पूछताछ।
HighLights
सीएम ओएसडी राजबीर घुम्मन से सीबीआई ने की पूछताछ
छह घंटे तक 40 सवालों के दिए जवाब
सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के बाद दूसरी पेशी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सेक्टर-30 स्थित कार्यालय पहुंचे।
उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह करीब छह घंटे तक सीबीआई आफिस में रहे। इस दौरान सीबीआई की टीम ने उन्हें करीब 40 सवाल पूछे।
जिसके उन्होंने जवाब दे दिए हैं। रविवार को भी सीबीआई के समन पर घुम्मन के करीबियों से पूछताछ हुई थी। हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने घुम्मन समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे थे।
वह सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी थी, जिसके बाद वह सीबीआई की जांच में शामिल हुए। यह दूसरा मौका हैं जब सीबीआई ने घुम्मण से पूछताछ की है।
