हनी सिंह के मक्खना गाना विवादों में, पंजाब स्टेट महिला आयोग ने डीजीपी से मांगा जवाब
म्युजिक इंडस्ट्री में लंबे अरसे तक गायब रहने के बाद हनी सिंह ने अपने नए गाने मक्खना के साथ इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की थी। परंतु यह गाना अब विवादों में घिर गया है।
जागरण संवाददाता, मोहाली : म्युजिक इंडस्ट्री में लंबे अरसे तक गायब रहने के बाद हनी सिंह ने अपने नए गाने मक्खना के साथ इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की थी। परंतु यह गाना अब विवादों में घिर गया है। हालांकि हनी सिंह व नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गीत मक्खना यू-ट्यूब पर 200 मिलियन बार देखा जा चुका है परंतु इस गाने को लेकर हनी सिंह पर महिला का अपमान करने व उसके बारे में भद्दी शब्दावली बोलने के आरोप लगे हैं। पंजाब राज महिला आयोग की चेयरपर्सन मुनीशा गुलाटी ने इस गाने की निदा करते हुए पंजाब सेक्रेटरी, डीजीपी पंजाब व आइजी क्राइम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पुलिस आलाधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच के लिए एसपी रैंक के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। नोटिस में लिखा गाने में की गई महिलाओं की बेइज्जती नोटिस में लिखा गया है कि उक्त गीत में महिलाओं की बेइज्जती की गई है। दोनों सिगर व म्युजिक कंपनी के खिलाफ राज महिला आयोग एक्ट 2001 के तहत मामला दर्ज करके 12 जुलाई 2019 तक जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारी दफ्तर पहुंचकर यह भी जानकारी दें कि इस मामले में उन्होंने क्या कार्रवाई की है। आयोग की चेयरपर्सन मुनीशा गुलाटी के इस मामले में दखल के बाद यह बात तो तय है कि हनी सिंह और नेहा कक्कड़ के साथ-साथ कंपनी भी विवादों में आ चुकी है। राज महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन बीबी लांडरां ने भी की गाने की निदा एसएसपी दफ्तर पहुंची राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर लांडरां ने भी हनी सिंह के गाने मक्खना की निदा की है। उन्होंने कहा कि सिगर गानों में महिलाओं को वस्तु कहकर प्रमोट कर रहे हैं जोकि समाज के लिए काफी शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा ऐसे गानों के कारण ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि हथियारों पर बन रहे गाने भी माहौल खराब कर रहे हैं। जैसे फिल्म बनने के बाद उसे सेंसर बोर्ड पास करता है वैसे ही इन गानों के लिए एक सेंसर बोर्ड नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि भद्दी शब्दावली या अश्लीलता वाले गानों पर सेंसर द्वारा रोक लगाई जा सके।