पंजाब राजभवन भी पानी के डिफाल्टरों की सूची में, बिल जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान Chandigarh News
पंजाब राजभवन में इस समय दो पानी के कनेक्शन हैं। उनमें से एक बिल 63 हजार 779 और दूसरा पानी का बिल एक लाख 17 हजार 837 रुपये का है।
जेएनएन, चंडीगढ़। नगर निगम ने जो 3473 पानी के डिफाल्टरों की सूची बनाई है, उसमें पंजाब राजभवन का नाम भी शामिल है। पंजाब राजभवन में इस समय दो पानी के कनेक्शन हैं। इन दोनों पर राशि बकाया है। उनमें से एक बिल 63 हजार 779 और दूसरा पानी का बिल एक लाख 17 हजार 837 रुपये का है जो पेंडिंग है। नगर निगम गवर्नर का नाम आने से नोटिस देने से कतरा रहा है।
मालूम हो कि राजभवन के पानी के बिल का भळ्गतान प्रशासन का इंजीनियरिंग विंग करता है। जबकि नगर निगम ने 1100 इमारतों को नोटिस भेज दिया है। अगले दिनों में नगर निगम कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शरू करेगा। सेक्टर दो के पंजाब पळ्लिस ऑफिस का नाम भी डिफाल्टर सूची में शामिल है। हाल ही में नगर निगम ने पीजीआइ, एमसी और एडमिनिस्ट्रेशन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को भी नोटिस भेजे हैं।
अकेले पीजीआइ पर 40 लाख, एमसी बिल्डिंग पर दो लाख, एमसी इजीनियरिंग डिपार्टमेंट की दूसरी विंग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की डिफाल्टर है। इसी तरह से एडमिनिस्ट्रेशन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और विंग 50 लाख से ज्यादा के डिफाल्टर हैं।