Punjab Politics: विपक्ष का पंजाब सीएम पर आरोप, कहा- Z Plus सुरक्षा न लेकर ढोंग रचा रहे भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब व दिल्ली में केंद्र की जेड प्लस सुरक्षा लौटाए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि मान केवल नौटंकी कर रहे हैं।
चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब व दिल्ली में केंद्र की जेड प्लस सुरक्षा लौटाए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि मान केवल नौटंकी कर रहे हैं।
मान की सुरक्षा में हजारों जवान तैनात
सिद्धू ने कहा कि मान और उनके परिवार की सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात हैं, जो दस जेड प्लस सिक्योरिटी के बराबर हैं। वेरका ने कहा कि मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी कहना चाहिए कि वह भी अपनी जेड प्लस सिक्योरिटी छोड़ दें। साथ ही केजरीवाल ने पंजाब के जो 100 सुरक्षाकर्मी रखे हैं, उन्हें वापस कर दें।