Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Punjab Politics: 'भाजपा को सबसे पहले समर्थन देगी AAP', कांग्रेस नेता परगट सिंह ने 'आप' को बताया BJP की बी-पार्टी

    Updated: Thu, 02 May 2024 12:40 PM (IST)

    Punjab Politics पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों में घमासान जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए कुछ सीटों की जरूरत होगी तो आप पार्टी सबसे पहले समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हमने पंजाब में गठबंधन नहीं किया।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता परगट सिंह ने 'आप' को बताया BJP की बी-पार्टी

    राज्य ब्यूरो चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह (Congress MLA Pargat Singh) ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए कुछ सीटों की आवश्यकता होगी तो आम आदमी पार्टी की सबसे पहले पार्टी होगी जो उसे समर्थन देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहां की आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ही बी टीम है और इसीलिए हमने पंजाब में कांग्रेस और आप के गठजोड़ का अपनी लीडरशिप के पास विरोध किया था जिस कारण यहां हम अलग-अलग लड़ रहे हैं।

    विरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रही भाजपा

    परगट सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की नीतियों को देखा जाए तो उसे आम आदमी पार्टी पंजाब में लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से अपने विरोधियों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी कर रही है कि इस तरह की नीति आप सरकार विजिलेंस का उपयोग करके पंजाब में लागू कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: मूसेवाला हत्या मामले में 27 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम, गोल्डी बराड़ हत्या की खबरों पर क्या बोले सिद्धू के पिता

    लोकतांत्रिक व्यवस्था से छेड़छाड़ बहुत घातक

    परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में एक नेरेटिव सेट किया है और मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जिस तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को छोड़कर डिक्टेटरशिप की ओर बढ़ रहा है, वह बहुत घातक होगा इसका पंजाब पर भी असर पड़ना लाजमी है।

    उन्होंने कहा कि मूल मुद्दों पर बात करने की बजाय राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर समय बिता रही हैं जबकि संसदीय चुनाव कोई मेला नहीं है बल्कि यह एक बड़ा मौका होता है जब हम देश का भविष्य तय करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत