Move to Jagran APP

पंजाब पुलिस भर्ती करेगी सिविलियन एक्सपर्ट, ऐसा करने वाली देश की पहली फोर्स

पंजब पुलिस में अब सिविलियन एक्‍सपर्ट भर्ती होंगे। ऐसा करने वाली वह देश की पहली पुलिस फोर्स होगी। पंजाब कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 08:47 AM (IST)
पंजाब पुलिस भर्ती करेगी  सिविलियन एक्सपर्ट, ऐसा करने वाली देश की पहली फोर्स
पंजाब पुलिस भर्ती करेगी सिविलियन एक्सपर्ट, ऐसा करने वाली देश की पहली फोर्स

चंडीगढ़ए जेएनएन। पांच साल पहले बनाया गया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन अब मामलों की जांच तेज कर सकेगा। जांच को पुख्ता बनाने के लिए पंजाब पुलिस में अब सिविलियन एक्सपर्ट भी भर्ती होंगे। ऐसा करने वाली पंजाब पुलिस देश की पहली फोर्स होगी। इसके लिए पंजाब पुलिस में 798 विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी, जो आइटी, डिजिटल, कानूनी, फोरेंसिक और वित्तीय क्षेत्रों में जांच के मामलों को सुलझाने में सहायक होंगे।

loksabha election banner

पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में सीधी भर्ती का रास्ता साफ

पंजाब कैबिनेट ने अपनी बैठक में इस भर्ती को मंजूरी दी। यह अलग-अलग रैंक में भर्ती किए जाने वाले कुल 4251 मुलाजिमों की भर्ती का हिस्सा होगी। यह भर्ती पंजाब पुलिस विभाग के पुनर्गठन का हिस्सा होगी।

गौरतलब है कि पांच साल पहले जब अकाली-भाजपा सरकार में ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन का गठन किया गया था तो इन सभी पदों का सृजन किया गया, जिससे पुलिस से डेपुटेशन पर ब्यूरो में आए लोगों ने पदोन्नतियां ले लीं और निचले सारे रैंक खाली हो गए। इसलिए कैबिनेट ने ब्यूरो में सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के रैंक में सीधी भर्ती करने का फैसला लिया है।

पंजाब पुलिस में 798 विशेषज्ञों समेत 4251 पद भरे जाएंगे

इस फैसले से पंजाब पुलिस में मौजूदा 4849 पद खत्म हो जाएंगे। इससे नई भर्ती में खजाने पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। अस्थायी योजना के तौर पर 1481 पुलिस अफसरों की भर्ती की जाएगी। इसमें 297 एसआइ, 811 हेड कांस्टेबल और 373 कांस्टेबल शामिल हैं। अभी जांच की जिम्मेदारी 2015 में बने पंजाब इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के बीच वाले जनरल पुलिस कर्मियों के हवाले है।

पुलिस भर्ती बोर्ड भरेगा पद

भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती बोर्ड पूरी करेगा। इससे ब्यूरो को मौजूदा पंजाब पुलिस मिनिस्टीरियल स्टाफ रूल्स के अनुसार मिनिस्टीरियल स्टाफ के 159 पद (100 फीसद) पूरा करने में मदद मिलेगी। नए प्रस्तावित सेवा नियमों के अनुसार सिविलियन सहायक स्टाफ के 798 पदों को भरने में भी मदद मिलेगी। सबॉर्डिनेट रैंक (इंस्पेक्टर से कांस्टेबल) के बाकी बचते 1947 पदों को आरंभिक तौर पर पंजाब पुलिस से डेपुटेशन व उसके बाद पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के रैंक से प्रमोशन से भरा जाएगा।

पंजाब पुलिस इन्वेस्टिगेशन काडर को मंजूरी

कैबिनेट ने 'द पंजाब पुलिस इन्वेस्टिगेशन काडर सबॉर्डिनेट रैंक्स रूल्स-2020Ó को भी मंजूरी दे दी है। इससे पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन काडर सबॉर्डिनेट  रैंक (कांस्टेबल से इंस्पेक्टर) की सेवा शर्तों व भर्ती की जाएगी। ब्यूरो प्राथमिक तौर पर गंभीर अपराध वाले मामलों से निपटेगा, जिनमें होमीसाइड और फोरेंसिक यूनिट, क्राइम अगेंस्ट वुमेन एंड चिल्ड्रन यूनिट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांस यूनिट, स्पेशल क्राइम यूनिट व आर्थिक अपराध व साइबर क्राइम यूनिट शामिल हैं। यह अपराध राज्य में होने वाले अपराधों का कुल 14 से 15 फीसद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.