Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: CM मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात, बढ़ाया हौसला, बोले- केंद्र ने पेरिस जाने की नहीं दी अनुमति

    Punjab News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर बात की। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही कहा कि हॉकी में भारत इतिहास रचकर आएगा। खासतौर पर पंजाब के खिलाड़ी परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं पेरिस जाकर मैच देखूं लेकिन केंद्र सरकार ने मुझे इजाजत नहीं दी।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 03 Aug 2024 09:47 PM (IST)
    Hero Image
    Punjab News: CM मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन करके पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि वे पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी तरह पता होने के बावजूद, राजनीतिक कारणों से मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह मैच के दौरान भारतीय हॉकी टीम के साथ रहना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें टीवी स्क्रीन पर लाइव देखना पड़ेगा।

    सफलता की नई कहानी लिखेगी टीम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही मुझे अनुमति देने से इनकार किया गया है, लेकिन पूरा देश और खास तौर पर पंजाब इस मैच के दौरान हॉकी के नायकों के साथ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सफलता की नई कहानी लिखेगी।

    हॉकी टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पदक लेकर घर लौटने वाली हॉकी टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा। खेल के कुछ तकनीकी पहलुओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत को सलाह दी कि वे टीम के सेंटर में स्थित उन जगहों पर ध्यान दें, जहां से हाल ही के मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अधिक पास दिए गए थे।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: मेंटल हेल्‍थ एक्‍ट के तहत मनोरोगियों के लिए नहीं ग्रुप होम का इंतजाम, HC ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब