Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP का शिकंजा: एक साल में 1 मंत्री की गई कुर्सी, 3 पूर्व मंत्री गए जेल
भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP सरकार द्वारा शुरू की गई लड़ाई का असर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ जो हेल्पलाइन जारी किया गया था उस हैल्प लाइन के जरिये जहां सरकार के एक मंत्री डा. विजय सिंगला को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।
चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो : चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो : भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी सरकार द्वारा शुरू की गई लड़ाई का असर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ जो हेल्पलाइन जारी किया गया था, उस हेल्पलाइन के जरिये सरकार के एक मंत्री डा. विजय सिंगला को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।
कई मंत्री गए जेल
वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में भारत भूषण आशु, सुंदर शाम अरोड़ा और साधू सिंह धर्मसोत जैसे तीन पूर्व मंत्रियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू हुई इस मुहिम के तहत जहां राजनेताओं पर पर्चे दर्ज किए गए, वहीं आईएएस अधिकारी संजय पोपली और पीपीएस अधिकारी आशीष कपूर को जेल जाना पड़ा।
300 भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को जेल भेजा
इसी क्रम में ड्रग्स मामले में फंसे पीपीएस अधिकारी राजजीत सिंह को सरकार ने बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा किया है ’भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन’ ने नया रिकॉर्ड कायम किया गया है। इस एक्शन लाइन के अंतर्गत बीते एक साल में 300 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।
सबसे बड़ी कार्रवाई आईएएस अधिकारी संजय पोपली पर
एक साल के अंदर प्रमुख कार्रवाई पर नजर डालें तो सबसे अधिक कार्रवाई राजनेताओं के विरुद्ध देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला विजिलेंस ने दर्ज किया। वहीं,आप के अपने बठिंडा देहाती से विधायक अमित रतन, फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व
लाखों का सोना व महंगी घड़ियों रिकवर
विजिलेंस ने जहां पोपली के पास से लाखों का सोना व महंगी घड़ियों समेत अन्य सामान को रिकवर किया। वहीं, पीपीएस अधिकारी आशीष कपूर को जेल जाना पड़ा। यही नहीं, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के तीन अधिकारी प्रवीण कुमार, विशाल चौहान और अमित चौहान को भी भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने पकड़ा।
पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की कोशिश
इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, नौकरशाह से राजनेता बने पूर्व विधायक कुलदीप वैद्य और सतकार कौर को भी आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की जांच का सामना करना पड़ रहा हैं। मुख्यमंत्री का कहना है, आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में से निकली है, जिस कारण पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कोशिश की गई है।
भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन ने मनचाहे नतीजे सामने लाए
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल संभालने के पहले दिन से ही भ्रष्टाचारियों के साथ कोई नरमी न बरतने की नीति अपनाई गई। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत गौरव और संतोष की बात है कि एक साल पहले आज के दिन शुरू की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन ने मनचाहे नतीजे सामने लाए हैं।