विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Photos में देखें पंजाब निकाय चुनाव 2026 महासंग्राम, बूथों पर लंबी कतारें; छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिमय वोटिंग

Published: Tue, 26 May 2026 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 03:10 PM (IST)

पंजाब में निगम चुनावों के लिए मतदान चल रहा है। 35 लाख से अधिक मतदाता 7555 उम्मीदवारों की किस्मत तय ...और पढ़ें

पोलिंग बूथों में लगी लंबी कतारें।

पोलिंग बूथों में लगी लंबी कतारें।

HighLights

  1. मतदान सुबह से शुरू, शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

  2. 35 लाख से अधिक मतदाता, 7555 उम्मीदवार मैदान में।

  3. सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी।

जागरण टीम, चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार सुबह से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। ये मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के 1896 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पूरे राज्य में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।

चुनाव आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और 740 बूथों को संवेदनशील तथा 274 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इस बार कुल 35 लाख 45 हजार 567 मतदाता 7555 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए बूथों पर पानी और छांव के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंजाब में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है और राजनीतिक दलों की नजर मतदान प्रतिशत पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें- Live: पंजाब निकाय चुनाव 2026: वोटिंग हुई शुरू, 7555 उम्मीदवार मैदान में; बूथों के बाहर लगी लंबी कतारें

तस्वीरों में देखों पंजाब में हो रहे चुनाव-

patiala dispute

पटियाला के समाना में वोटिंग के दौरान झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस को बचाव के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

samana

पटियाला के समाना के वार्ड 19 में पुलिस के साथ झड़प के दौरान छत पर खड़े एक युवक को करंट लग गया है, जिसकी हालत गंभीर है। समाना के सिविल अस्पताल से उसे पटियाला राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है।


firozpur

फिरोजपुर के वार्ड नंबर 8 में पुलिस की और से जिले से बाहरी लोगों के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया।

warring

मुक्तसर में कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के साथ वोट डाला। 

manuka

एक ही बूथ पर विधायक सर्वजीत कौर मनुके, पूर्व विधायक एस आर कलेर और एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल बातचीत करते हुए।

jalandhar

अमृतसर के जंडियालागुरु में दिव्यांग व्यक्ति वोट डालने के बाद अपना स्याही  लगी ऊंगली दिखाते हुए।

Hoshiarpur

होशियारपुर में दिव्यांग महिला वोट डालने के लिए जाते हुए।

majitha divyang

व्हीलचेयर न होने के कारण बुजुर्ग को वोट डालने के लिए उठा कर ले जाते हुए लोग।

majitha divyang

अमृतसर में नगर कौंसिल मजीठा में मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर न होने की वजह से मतदान डालने के लिए परेशान होते दिव्यांग मतदाता।


Batala amansher

बटाला से विधायक अमनशेर सिंह वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए।

DC

मानसा में डीसी नवजोत कौर बुजुर्ग महिलाओं को उनके बूथ की जानकारी देते

majitha

अमृतसर के मजीठा में चुनाव डालने पहुंची 100 वर्षीय स्वर्ण कौर अपनी बहू के साथ।

Bhatinda old

बठिंडा में व्हीलचेयर पर महिला वोट डालने पहुंची।

firozpur

फिरोजपुर में चोट के बावजूद वोट डालने पहुंचे वोटर।

jandiala

जंडियालागुरु में लगी लंबी कतारें।

Bhatinda

बठिंडा में बुजुर्ग महिला वोट डालने पहुंची।

यह भी पढ़ें- निगम चुनाव से पहले अबोहर में तनाव, अकाली नेता की कार तोड़ी; समर्थकों ने थाने में किया हंगामा

Faridkot ladiesफरीदकोट में महिलाओं में वोट डालने का उत्साह देखा गया।

Barnala

अकाली दल के उम्मीदवार यादविंदर बिट्‌टू ने वोट डाला। 

Patti

पट्‌टी में वोट डालने के लिए लगी लंबी कतारें।

Samana

समाना में उम्मीदवारों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़। 

Tarntaran

तरनतारन में उमड़ी महिलाओं की भीड़ अपने अपने वोटर कार्ड दिखाते हुए।

Abohar

अबोहर में उमड़ी महिलाओं की भीड़। 

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ में चुनाव से पहले शराब बांटने की तैयारी? भाजपा उम्मीदवार रिश्तेदार समेत पकड़ा, कार से मिली 2 पेटी शराब