Move to Jagran APP

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चंडीगढ़ में 'आप' का बवाल, हरपाल चीमा सहित कई नेता हिरासत में लिए गए

Arvind Kejriwal Arrest दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता और पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ताओं के बीच भारी रोष नजर आ रहा है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में भी आप कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा नजर आ रहा है।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Published: Fri, 22 Mar 2024 03:16 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 03:16 PM (IST)
Arvind Kejriwal Arrest: हिरासत में लिए गए पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह,

पीटीआई, चंडीगढ़। Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता और पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया।

loksabha election banner

पंजाब में दिख रहा आक्रोश

— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2024

कार्यकर्ताओं के बीच भारी रोष नजर आ रहा है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में भी आप कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। वहीं कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ आम आदमी पार्टी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। 

कल हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अरेस्ट किया गया। मुख्यमंत्री को आबकारी नीति मामले में अरेस्ट किया गया। जिसके बाद से पंजाब समेत देश भर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं में रोष दिखा। कार्यकर्ता पंजाब से लेकर चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच तमाम नेताओं ने ईडी और भाजपा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 

भाजपा को सता रहा डर: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीते दिन केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक्स पर पोस्ट किया कि ईडी द्वार केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। यह तानाशाही शासन संवैधानिक मानदंडों का मखौल उड़ा रहा है और हर तरह से विपक्ष को ध्वस्त करके लोकतंत्र की भावना की हत्या कर रहा है। यह भाजपा के डर को दर्शाता है और आज की कार्रवाई भाजपा के अंत की शुरुआत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.