विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम मान ने की मेरी रसोई योजना की घोषणा; अप्रैल से होगी शुरू, 40 लाख नीले कार्ड धारकों को फूड किट देगी सरकार

Published: Mon, 23 Feb 2026 01:17 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'मेरी रसोई' योजना के तहत नीले कार्ड धारकों के लिए विशेष फूड किट की ...और पढ़ें

HighLights

  1. 40 लाख नीले कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ।

  2. फूड किट में दाल, चीनी, नमक, हल्दी, तेल शामिल।

  3. सरकार तीन महीने का सामान एक साथ देगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मेरी रसोई’ योजना की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत अप्रैल महीने से होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब नीले कार्ड धारक परिवारों के लिए विशेष फूड किट तैयार करेगी। इस योजना से लगभग 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं में सुधार कर रही है। कई बार ऐसी आवश्यकताएं सामने आती हैं, जो मैनिफेस्टो के समय स्पष्ट नहीं होतीं। इन्हीं जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अब तक लाभार्थियों को गेहूं उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत गेहूं के साथ अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी दी जाएगी। सरकार की ओर से तैयार की जाने वाली फूड किट में 2 किलो माह चने की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडाइज्ड नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फाजिल्का में ठप रहेगा अदालती कामकाज, 23 से 27 फरवरी तक वकीलों ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?

तीन महीनों का सामान देगी सरकार

यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी जिनके पास नीला राशन कार्ड है। सरकार का कहना है कि इस कदम से जरूरतमंद परिवारों को रसोई का जरूरी सामान एक साथ उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें अतिरिक्त राहत मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार तीन महीने का सामान पहले ही दे देगी। ताकि  लोगों को परेशानी ना हो। 

इसमें खासतौर पर गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। मार्कफेड डिस्ट्रिब्यूशन के लिए किट तैयार करेगी और पूरी तरह से इसकी क्वालिटी जांच भी होगी।

यह भी पढ़ें- डिफेंस वकील नियुक्ति और ग्रामीण अदालतों का विरोध; मुक्तसर के वकीलों की पांच दिवसीय हड़ताल शुरू

कुपोषण से मिलेगी निजात

सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक स्टडी के अनुसार बच्चों में जरूरी पोषक तत्वों की कमी देखने को मिली। जिसके बाद इस योजना पर विचार किया गया। प्रशासनिक स्तर पर योजना को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि फूड किट समय पर लाभार्थियों तक पहुंचाई जा सके।

रविवार को पेश होगा बजट

पंजाब का बजट 8 मार्च, रविवार को ही पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संसद बुला सकते हैं तो पंजाब सरकार भी बजट पेश कर सकती है। गुरदासपुर में दो पुलिस कर्मियों की हत्या मामले में सीएम ने दुख जाहिर किया और कहा कि इस मामले में जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें- 'भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकली 'आप', पंजाब को किया बदहाल', लुधियाना में बोले सीएम नायब सैनी