Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • chandigarh
LIVE BLOG

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: पंजाब में कांग्रेस ने लहराया परचम, AAP तीन सीटों पर सिमटी; शिअद ने जैसे-तैसे खोला खाता

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 News: पंजाब में आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा रहा। हालांकि एग्जिट पोल में मिले-जुले नतीजे सामने आए थे। आज आए फाइनल परिणामों में कांग्रेस आगे रही है।

By Gurpreet Cheema Tue, 04 Jun 2024 08:29 PM (IST)
News Article Hero Image

Punjab Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव सात चरणों में खत्‍म हो चुके हैं। अब सबकी नजर लोकसभा चुनाव के परिणाम भी सभी सीटों पर नतीजों घोषित हो गए हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 328 प्रत्‍याशियों मैदान में उतरे थे। 1 जून को चुनाव होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजों में साफ पता चला है कि आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा है। हालांकि एग्जिट पोल में मिले-जुले नतीजे सामने आए थे। आज फाइनल परिणाम में कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस को 7 सीटें मिली हैं। 

4 Jun 20248:29:13 PM
पंजाब में कांग्रेस को मिली 7 सीटें

 पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर नतीजे आ गए हैं। यहां कांग्रेस को 7 सीटें, आप को तीन, शिअद को 1 और अन्‍य को दो सीटें मिली। 

4 Jun 20248:27:33 PM
गुरदासपुर सीट भी हुई कांग्रेस के नाम

पंजाब की गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 82861 वोटों से जीत हासिल की है। रंधावा को 364043 वोट मिले। 

4 Jun 20247:19:55 PM
खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह जीते

 खडूर साहिब से निर्दलीय प्रत्‍याशी अमृपाल सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। अमृतपाल ने 404430 वोटों के साथ खडूर साहिब सीट पर अपना नाम दर्ज करवाया। अमृतपाल 197120 इतनी सीटों से विजेता बने। 

4 Jun 20247:15:11 PM
पंजाब सीटों पर जीते ये उम्‍मीदवार

पंजाब के 13 सीटों में से 11 सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरजीत सिंह औजला, आनंदपुर साहिब से आप के मलविंदर सिंह कंग, बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर, फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा, फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह, फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया, होशियारपुर से आप के राज कुमार चब्‍बेवाल, जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी और संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की है। वहीं गुरदासपुर और खडूर साहिब पर अभी जीत की घोषणा नहीं हुई है।

4 Jun 20246:39:58 PM
बठिंडा में अकाली दल ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते नहीं मना जश्न

बठिंडा संसदीय सीट से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल की जीत के बाद उनके पैतृक गांव बादल स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं का बधाईयां देने के लिए पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। हालांकि ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी निकट होने और इस माह श्री अकाल तख्त पर हमले के चलते जीत का जश्न नहीं मनाया गया और ढोल वाले बिना ढोल बजाए वापिस लौट गए।

4 Jun 20245:18:58 PM
बठिंडा से अकाली दल प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बनी विजेता

बठिंडा में हरसिमरत कौर जीत गई हैं। बठिंडा से अकाली दल की जीत पक्‍की मानी जा रही है। आप, कांग्रेस और भाजपा हार गई है।

4 Jun 20244:33:23 PM
गुरजीत सिंह औजला के जीतने पर गले लगकर भावुक हुई मां

अमृतसर से तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद गुरजीत सिंह औजला अपने घर पहुंचे। अपने बेटे गुरजीत सिंह औजला को गले लगाकर उनकी मां भावुक हो गई।

/

4 Jun 20244:29:56 PM
अमृतसर से तीसरी बार जीते कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर लोकसभा सीट से तीसरी बार गुरजीत सिंह औजला सांसद बने। आप के कुलदीप सिंह धालीवाल को हराकर कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज कराई है।

4 Jun 20244:22:17 PM
मुक्‍तसर के विधानसभा हलका मलोट से शिअद को मिली 839 मतों से जीत

मुक्तसर के विधानसभा हलका मलोट से भी आप की हार हो गई है। मलोट से कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर विधायक हैं और वे 2022 के विधानसभा चुनाव में 40,261 के भारी मतों से शिअद के हरप्रीत सिंह कोटभाई से जीती थीं। लोकसभा चुनाव में यहां शिअद ने कमबैक किया है। शिअद के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार नरदेव सिंह बोबी मान 839 मतों से जीते हैं।

4 Jun 20243:56:05 PM
Lok Sabha Election Result 2024: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस प्रत्‍याशी अमर सिंह ने दर्ज की जीत

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्‍मीदवार अमर सिंह ने बाजी मार ली है। 34202 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के प्रत्‍याशी गुरप्रीत सिंह को 298389 वोट मिले।

4 Jun 20243:45:08 PM
चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी ने दर्ज की जीत

Lok Sabha Election Result 2024: चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी (Manish Tiwari) 3500 वोट से जीत गए हैं। भाजपा प्रत्‍याशी संजय टंडन को हराकर चंडीगढ़ के नए सांसद बन गए हैं।

4 Jun 20243:18:13 PM
सुखजिंदर सिंह रंधावा इतने मतों से आगे

गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 60570 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20243:12:53 PM
पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी सबसे आगे चल रहे हैं

पटियाला लोकसभा सीट से डॉ. धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 297104 वोट मिले हैं। वहीं आप के बलवीर सिंह को 282143 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर को 281249 वोट मिले हैं।

4 Jun 20243:03:17 PM
फरीदकोट से सरबजीत सिंह सबसे आगे

फरीदकोट लोक सभा सीट

  • सरबजीत सिंह (निर्दलीय) - 264770
  • करमजीत अनमोल (आप) - 203318
  • राजविंदर सिंह (शिअद) - 122576
  • अमरजीत कौर सहोके (कांग्रेस) -140766
  • हंस राज हंस (भाजपा) -107260
4 Jun 20242:41:16 PM
Lok Sabha Result 2024: ये उम्‍मीदवार लीड पर रहे

अमृतसर से ये उम्‍मीदवार लीड पर है। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह, फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, खडूर साहिब अमृतपाल सिंह, लुधियाना राजा वडिंग, पटियाला धर्मवीर गांधी और संगरूर से मीत हेयर।

4 Jun 20242:31:12 PM
बठिंडा से हरसिमरत बादल 52584 वोटों से आगे

बठिंडा में हरसिमरत कौर बादल अभी भी आगे चल रही हैं। अकाली दल प्रत्‍याशी हरसिमरत बादल 52584 वोटों से आगे हैं।

4 Jun 20242:31:12 PM
आनंदपुर साहिब से आप प्रत्‍याशी मलविंदर कंग आगे

आनंदपुर साहिब सीट से आप के मलविंदर कंग लीड पर चल रहे हैं। कांग्रेस के विजयइंद्र सिंघला और भाजपा के सुभाष शर्मा रेस में पीछे रह गए हैं।

4 Jun 20242:31:12 PM
लुधियाना से राजा वडिंग आगे

लुधियाना में कांग्रेस के राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। आप प्रत्‍याशी अशोक पराशर को 157127 वोट मिले हैं।

4 Jun 20242:31:12 PM
Punjab Lok Sabha Result 2024: 2 बजे तक भी कांग्रेस लीड पर

पंजाब में दो बजे तक कांग्रेस को 7, आप को 3, शिअद को 1 और अन्‍य को 2 सीट्स मिली हैं।

4 Jun 20242:31:11 PM
Chandigarh Lok Sabha Seat: 13वें राउंड में कम हुई कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की लीड

Chandigarh Lok Sabha Result 2024: 13वें राउंड में चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की लीड कम हो गई है। 6076 वोटों से आगे हैं।

4 Jun 20242:24:11 PM
फरीदकोट सीट पर निर्दलीय सरबजीत सिंह चल रहे आगे

फरीदकोट लोकसभा सीट पर अभी भी निर्दलीय उम्‍मीदवार सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। आप के करमजीत सिंह, भाजपा के हंस राज हंस, शिअद के राजविंदर सिंह और कांग्रेस के अमरजीत कौर सहोके पीछे रह गए हैं।

4 Jun 20241:35:03 PM
Sangroor Lok Sabha Seat: संगरूर ने जिताया अपना बेटा: गुरमीत सिंह मीत हेयर

जीत के बाद मतगणना केंद्र पर पहुंचे मीत हेयर ने कहा कि संगरूर की जनता ने आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। संगरूर के वोटरों ने अपने बेटे को जिताया है, जिस पर उन्होंने पहले भी भरोसा जताया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वर्करों का धन्यवाद करते हुए कहा कि 45 डिग्री तापमान में भी वर्करों का उत्साह डगमगाया नहीं और वर्करों व जनता के प्यार की वजह से उन्हें जीत हासिल हुई है। 

/

4 Jun 20241:33:00 PM
Sangroor Lok Sabha Seat: संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दर्ज की जीत

Punjab Lok Sabha Election 2024 Result Live: संगरूर में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय चुनावों मे जीत हासिल कर ली है। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 160720 वोटों से बाजी मारी है।

4 Jun 20241:23:54 PM
फिरोजपुर सीट से शेर सिंह घुबाया आगे

फिरोजपुर में कांग्रेस के उम्‍मीदवार शेर सिंह घुबाया 2387 वोटों से आगे है। भाजपा के राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और आप के जगदीप सिंह काका बरार पीछे रह गए हैं।

4 Jun 20241:15:59 PM
फतेहगढ़ सीट से 31071 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्‍याशी अमर सिंह

फतेहगढ़ सीट पर कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस के प्रत्‍याशी अमर सिंह 31071 वोट से आगे हैं। अमर सिंह को 313666 इतने वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी गेजा राम और आप प्रत्‍याशी गुरप्र‍ीत सिंह पीछे रह गए हैं।

4 Jun 20241:06:43 PM
Jalandhar Lok Sabha Seat: सुशील रिंकू रह गए जालंधर से पीछे

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा उम्‍मीदवार सुशील रिंकू को 208578, आप के पवन कुमार टीनू को 193589, अकाली दल के मोहिंदर सिंह कायपी को 61866, बसपा के उम्‍मीदवार बलविंदर कुमार को 60360 वोट मिले।

4 Jun 20241:00:04 PM
जालंधर से चन्नी 1.64 लाख के रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित

पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस निकली आगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। चन्नी 1.64 लाख के रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित हुए। कांग्रेस प्रत्‍याशी को 362863 वोट मिले।

4 Jun 202412:13:13 PM
Sangroor Lok Sabha Seat: संगरूर में आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे

Lok Sabha Result 2024: संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे निकल गए हैं। गुरमीत सिंह हेयर को 233430 वोट मिले। आप प्रत्‍याशी 112805 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिअद के सिमरनजीत सिंह मान को 120625, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खेहरा को 117037, भाजपा के अर‍विंद खन्‍ना को 82985 और शिअद के इकबाल सिंह झुंडन को 40290 वोट मिले।

4 Jun 202412:05:33 PM
Anandpur Sahib Lok Sabha Seat: आनंदपुर साहिब से आप निकली आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: श्री आनंदपुर साहिब संसदीय सीट पर आप आगे चल रही है। आप प्रत्‍याशी मलविंदर सिंह कंग को 137399, कांग्रेस उम्‍मीदवार विजयइंद्र सिंगला को 135902, भाजपा उम्‍मीदवार डॉ.सुभाष शर्मा को 90281, अकाली दल प्रत्‍याशी प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 52535 और बसपा उम्‍मीदवार जसवीर सिंह गढ़ी को 48209 वोट मिले।

4 Jun 202411:56:56 AM
Chandigarh Lok Sabha Seat: चंडीगढ़ में मनीष तिवारी की जी पक्‍की

Lok Sabha Result 2024: चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की जीत पक्‍की है। मनीष तिवारी को 10623 वोटोंं से आगे चल रहे हैं । भाजपा के संजय टंडन पीछे रह गए।

4 Jun 202411:52:13 AM
Jalandhar Lok Sabha Seat: जालंधर संसदीय क्षेत्र में भी लीड पर कांग्रेस

Punjab Lok Sabha Result 2024: कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 282883, आम आदमी पार्टी के पवन टीनू 160268, भारतीय जनता पार्टी के सुशील रिंकू 168846, शिरोमणि अकाली दल से मोहिंदर सिंह केपी 40036 और बहुजन समाज पार्टी के एडवोकेट बलविंदर कुमार 40488 वोट मिले।

4 Jun 202411:49:50 AM
जालंधर में चन्नी निकले आगे, राजनीतिक पार्टियों के नेता मतगणना केंद्र से लौटे वापस

जालंधर संसदीय क्षेत्र से चरणजीत सिंह चन्नी को भारी लीड मिलने के बाद अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता मतगणना केंद्र से वापस लौटना शुरू हो गए हैं।

4 Jun 202411:48:01 AM
पंजाब में साढ़े 11 बजे तक ये रहा राजनीतिक पार्टियों का हाल

आप 26.34%, बीजेपी 17.69%, कांग्रेस 26.53%, शिअद 13.43%, बसपा 2.80%, सीपीआई 0.14%, सीपीएम 0.07% और अन्‍य 12.51% है।

4 Jun 202411:40:45 AM
Punjab Lok Sabha Result 2024: पंजाब में कांग्रेस ने की बढ़त

पंजाब में कांग्रेस को अब तक 13 में से 7 सीटें मिली, आप को 3, शिअद को 1 और अन्‍य को 2 सीटें मिली हैं।

4 Jun 202411:38:31 AM
पटियाला में कांग्रेस के धरमवीर गांधी चल रहे आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: पटियाला में कांग्रेस के धरमवीर गांधी को 129330, भाजपा की उम्‍मीदवार परनीत कौर को 123314 और आम आदमी पार्टी को 123751 वोट मिले।

4 Jun 202411:33:48 AM
फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे

कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 91016, आप के जगदीप काका बराड़ को 86654, भाजपा के राणा गुरमीत सोढ़ी को 86414 और अकाली दल के नरदेव बॉबी मान को 86263 वोट मिले। कांग्रेस 4362 वोट से आगे निकल गई है।

4 Jun 202411:30:21 AM
Gurdaspur Lok Sabha Seat: कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा निकले आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: गुरदासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा को 100986, भाजपा से दिनेश बब्‍बू को 78217, आप से अमनशेर सिंह को 74888 और अकाली दल से डॉ. दलजीत चीमा 22093 को वोट मिले। 

4 Jun 202411:24:34 AM
Faridkot Lok Sabha Seat: फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह निकले आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: फरीदकोट लोकसभा सीट पर निर्दलीय सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। सरबजीत सिंह को 90807 वोट मिले। आप प्रत्‍याशी करमजीत अनमोल को 58798, शिअद उम्‍मीदवार राजविंदर सिंह को 39478, कांग्रेस प्रत्‍याशी अमरजीत कौर सहोके को 39626 और भाजपा से हंस राज हंस को 22848 वोट मिले।

4 Jun 202411:13:05 AM
Bathinda Lok Sabha Seat: बठिंडा से शिअद आगे

Lok Sabha Result 2024: बठिंडा से शिअद की हरसिमरत बादल आगे हैं। अब तक हरसिमरत को 149645 वोट मिले। गुरमीत खुड्डियां को 128385, जीत मोहिंदर को 72675 और परमपाल मलूका को 44952 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल 21260 वोटों से लीड पर है।

4 Jun 202411:07:55 AM
खडूर साहिब से अमृतपाल रेस में निकले आगे

खंडूरसाहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल का जितना लगभग तय। 57230 वोटों से चल रहे आगे। अमृतपाल की झोली में अब तक 124648 वोट आए हैं। वहीं कांग्रेस के कुलबीर जीरा को 70518, आम आदमी पार्टी के लालजीत भुल्‍लर को 63945, शिअद के विरसा वल्‍टोहा को 27523 और भाजपा के मनजीत सिंह मन्‍ना को 24969 वोट मिले।

4 Jun 202411:02:58 AM
Hoshiarpur Lok Sabha Seat: होशियारपुर से AAP आगे

होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्‍बेवाल सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक चब्‍बेवाल को 99706 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की यामिनी गोमर को 91846 और भाजपा की अनिता सोम प्रकाश को 55772 वोट मिले।

4 Jun 202410:40:27 AM
खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 45,424 वोटों से आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 45,424 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:26:12 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: फरीदकोट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: फरीदकोट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह 19512 वोट से आगे हैं।

4 Jun 202410:20:40 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: बठिंडा से हरसिमरत कौर को 9,057 वोटों की बढ़त

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 live: बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी हरसिमरत कौर को 9,057 वोटों की बढ़त है।

4 Jun 202410:17:24 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: लुधियाना में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 live: लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। इनका मुकाबला आप के अशोक पराशर पप्पी से है।

4 Jun 202410:10:42 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: अमृतसर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: अमृतसर संसदीय सीट (Amritsar Lok Sabha Seat) पर कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:59:49 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी 739 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:27:54 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा 1978 मतों से आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: गुरदासपुर से चौथे राउंड में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 1978 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:12:05 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: बठिंडा से हरसिमरत कौर पीछे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: बठिंडा लोकसभा सीट (Bathinda Lok Sabha Seat) से शिअद की उम्मीदवार हरसिमरत कौर पीछे चल रही हैं।

4 Jun 20249:04:11 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पटियाला से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा की परनीत कौर आगे चल रहीं हैं।

4 Jun 20248:57:16 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पंजाब की 3 सीटों पर आप आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: पंजाब में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20248:55:35 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया आगे

फिरोजपुर लोकसभा सीट (Firozpur Lok Sabha Seat) पर 2263 मतों से वैलेट पेपर की गिनती के बाद में कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया (Sher Singh Ghubaya) आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:45:17 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:36:38 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर पहुंचे
blog images

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: फिरोजपुर से भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

4 Jun 20248:28:12 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:25:46 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर से बीजेपी के तरनजीत संधू आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत संधू आगे चल रहे हैं

4 Jun 20248:20:33 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: लुधियाना में शुरू हुई वोटों की गिनती
blog images

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: लुधियाना के एसआरएस पॉलिटेक्निकल कॉलेज में विधानसभा गिल की काउंटिंग शुरू हुई।

4 Jun 20247:43:16 AM
Punjab Lok Sabha Election Results 2024 live:अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार ने किया सरकार बनाने का दावा

अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आइएनडीआइए गठबंधन सरकार बनाएगा।

#WATCH | Punjab: Congress candidate from Amritsar Gurjeet Singh Aujla says, "Counting for the 18th Lok Sabha is about to begin. A new, democratically elected government will be formed in the country. We hope the INDIA alliance forms the government. In Punjab, we will win 8-9… pic.twitter.com/KaUeJ4G91c

— ANI (@ANI) June 4, 2024
4 Jun 20247:21:41 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी
blog images

अमृतसर के मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज के मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी।

4 Jun 20247:18:38 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: मतगणना की ड्यूटी पर मोबाइल जमा करते हुए कर्मचारी
blog images

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर (Amritsar) में मतगणना की ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों के मोबाइल जमा करते हुए कर्मचारी।

4 Jun 20247:10:13 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर में मतगणना केन्द्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
blog images

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर के सरूप रानी सरकारी कॉलेज में बने मतगणना केन्द्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

4 Jun 20246:49:17 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: मतगणना केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना केंद्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना केंद्रों में सेहत विभाग की ओर से जालंधर में छह टीमें तैनात की गई है।

4 Jun 20246:43:14 AM
Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Live: अकेले मैदान में उतरी राजनीतिक पार्टियां

Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Live: पंजाब में पहली बार भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी। इस बार आप, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब में अकेले चुनाव लड़ी थी।

4 Jun 20246:40:01 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: एग्जिट पोल में कांग्रेस रही आगे

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक सबसे ज्‍यादा सीटें कांग्रेस को मिली। भाजपा और आप को कांग्रेस के मुताबिक कम सीटें मिली। वहीं अकाली दल का खाता सूना पड़ा रहा।

4 Jun 20246:39:16 AM
Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: कांग्रेस, आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: पंजाब की 13 सीटों पर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। राज्‍य में 55.20 फीसदी वोटिंग हुई।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us