विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में कोविड वैक्सीन की कमी, प्रतिदिन दो लाख लोगों को टीका लगेे तो तीन दिन में खत्म हो जाएगा स्टाक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 10 Apr 2021 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 03:32 PM (IST)

पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन दो लाख लोगों को टीका ...और पढ़ें

पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी। सांकेतिक फोटो
पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़ [एएनआइ/जेएनएन, ]। पंजाब में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार प्रतिदिन दो लाख लोगों को कोरोना टीका लगाने की तैयारी में है, लेकिन टीके की कमी के कारण सरकार ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि वर्तमान में लगभग 90 हजार लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। राज्य में टीके का वर्तमान स्टाक 5 दिन (5.7 लाख कोविड वैक्सीन खुराक) का है। ऐसे में यदि दो लाख लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जाए तो वर्तमान में उपलब्ध वैक्सीन का स्टाक तीन दिन में ही खत्म हो जाएगा।

बता दें, पंजाब में मौत दर पर काबू पाने के लिए प्रदेश की मुख्य सचिव विनी महाजन ने स्वास्थ्य विभाग को चल रही टीकाकरण मुहिम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। रोजाना दो लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। लेकिन सीएम ने अब ट्वीट कर जानकारी दी है कि राज्य में यदि लक्ष्य के अनुसार चला जाए तो तीन दिन में वैक्सीन खत्म हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को इसी सत्र से मिलेगी मुफ्त शिक्षा

विनी महाजन ने राज्य में कोविड के उचित प्रबंधन के लिए हरेक जिले के लिए एक -एक करोड़ रुपये के विशेष फंड का ऐलान भी किया। राज्य में कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि महामारी के साथ लड़ाई में फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी हिदायत की कि वायरस को हराने के लिए हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) को बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को कवर किया जा सके। उन्होंने अप्रैल महीने के लिए राज्य का हफ्तावारी लक्ष्य 16 लाख से अधिक व्यक्तियों के टीकाकरण का निश्चित किया।

यह भी पढ़ें: कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जांच रिपोर्ट, नई SIT बनाने के आदेश

योग्य व्यक्तियों को जल्दी से जल्दी टीका लगवाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हफ्ते के सभी दिनों के दौरान टीकाकरण किया जा रहा है और स्वास्थ्य एवं फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की कोई उम्र सीमा नहीं है। उन्होंने आगे कहा उच्च अधिकारी टीकाकरण रजिस्ट्रेशन के लिए कर्मचारियों को जरूरी कर्मचारियों की सूची में से अधिकारित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीनेशन सिर्फ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का ही क्यों, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में उठा सवाल

प्रशासकीय सचिवों, डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों/सीनियर सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस और राज्य के अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हिदायत की कि नमूने लेने की संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन 50,000 की जाए और हरेक पाॅजिटिव व्यक्ति के पीछे कम से कम 20 संपर्कों का पता लगाकर उनका प्रोटोकोल के अनुसार टेस्ट करवाया जाए, जिससे वायरस के फैलाव को रोका जा सके।