विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह मांगी रिटायरमेंट, सीएम कैप्टन अम‍रिंदर ने किया नामंजूर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 05:26 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 11:06 PM (IST)

पंजाब की सियासत में हलचल मचाने वाले कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी के प्रमुख सदस्‍य कुंवर ...और पढ़ें

कुंवर विजय प्रताप और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।
कुंवर विजय प्रताप और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।

चंडीगढ़़, जेएनएन। कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के वरिष्ठ सदस्य कुंवर विजय प्रताप सिंह ने रिटायरमेंट की इच्छा जाहिर कर दी। कुंवर की इस मांग को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज करते हुए रिटायरमेंट देने से इन्कार कर दिया है। मंगलवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट की मांग को रद करते हुए कैप्टन ने कहा कि वह बहुत ही समर्थ और कुशल अधिकारी हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह की सेवाओं की सीमावर्ती (अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित) पंजाब राज्य को खासकर ऐसे समय में बहुत जरूरत है जब पंजाब विभिन्न आंतरिक व बाहरी खतरों का का सामना कर रहा है।

कैप्टन ने कहा, पंजाब कर रहा है आंतरिक व बाहरी खतरों का सामना

कैप्टन ने कहा कि अनुभव और महारत रखने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब पुलिस में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बेहतरीन सेवाएं दी हैं। वह एक कुशल, काबिल और साहसी अधिकारी हैं जिनका ट्रैक रिकार्ड बेमिसाल है।

कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बारे में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। कुंवर विजय प्रताप सिंह को एसआइटी से हटाने या केस की जांच रद करने के फैसले को चुनौती देने के लिए तैयारी की जा रही है। कैप्टन ने कहा कि इस अधिकारी और उसकी टीम ने कोटकपूरा मामले की जांच के काम को तेजी से आगे बढ़ाते हुए शानदार काम किया है। जिसे रोकने के लिए पिछले चार वर्ष में अकालियों ने पूरी कोशिश की।

 

यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पंजाब में पार्टी संगठन में भी नहीं होगी एंट्री


यह भी पढ़ें: ये हैं IAS अफसर रामवीर सिंह, मुंह पर सूती कपड़ा, हाथ में दाती लेकर संगरूर के डीसी दे रहे खास संदेश

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें