Move to Jagran APP

Independence Day Punjab: पंजाब में दिखा उत्साह और उल्लास, कैप्टन ने मोहाली में फहराया तिरंगा

Punjab Independence Day 2020 स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब का राज्यस्तरीय कार्यक्रम मोहाली में हो रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां ध्वजारोहण किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 08:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 11:41 AM (IST)
Independence Day Punjab: पंजाब में दिखा उत्साह और उल्लास, कैप्टन ने मोहाली में फहराया तिरंगा
Independence Day Punjab: पंजाब में दिखा उत्साह और उल्लास, कैप्टन ने मोहाली में फहराया तिरंगा

जेएनएन, मोहाली। Punjab Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाबभर में उत्साह का माहौल है। सभी जिलों व तहसील मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया। राज्य का मुख्य कार्यक्रम मोहाली में हुआ, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। खास बात यह है कि इस बार कार्यक्रम में भीड़ नहीं रही। कोविड के कारण प्रशासन ने पहले ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों रोक लगा दी थी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने लोगों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना से बचने का सबसे कारगर उपाय मास्क पहनना है। इस दौरान सीएम खुद भी मास्क पहने नजर आए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के काम कर रही है।

https://www.facebook.com/SASNagarDPRO/videos/321384069218873/

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में यह पहला मौका है जब समारोह में बच्चों की ओर से कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नहीं दी गई। यह फैसला जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 के चलते लिया गया है। इस संबंधी डीसी गिरीश दियालन ने डीईओ को साफ आदेश दिए थे कि कार्यकम में सरकारी या प्राइवेट स्कूल के बच्चों को शामिल न करें। समारोह को फेसबुक व अन्य सरकारी पोर्टल पर लाइव दिखाया गया।

जिलों में मंत्रियों ने फहराया तिरंगा

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। रंधावा ने कहा कोरोना वायरस से मुक्ति पाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी बनकर लड़ाई लड़नी होगी।

जालंधर में समारोह को संबोधित करते मंत्री रंधावा।

मंंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फतेह मिशन को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि खुद की रक्षा से ही समाज की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस पर फतेह हासिल करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

लुधियाना में मंत्री आशु झंडे को सलामी देते हुए।

लुधियाना में कैबिनेट मंत्री आशु ने तिरंगा झंडा फहराया। आशु ने कोरोना से लड़ने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई में हम जीते थे, उसी हौसले के साथ महामारी से जीतेंगे। सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा की धुन के साथ पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने मार्चपास्ट किया। इस दाैरान कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन हेल्थ वर्कर्स की सराहना की। आशु ने कहा कि पंजाब पहला राज्य था जिसने कोरोना से बचाव के लिए कर्फ्यू लगाया था। लंबे लाकडाउन के बावजूद विकास रुकने नहीं दिया। रिकॉर्ड तोड़ फसल के आंकड़े इसके गवाह है।

गुरदासपुर में तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा झंडारोहण करते हुए।

गुरदासपुर में कैबिनेट मंञी तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं, अमृतसर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी मुख्य मेहमान रहे। सोनी ने कहा कि राज्य में 3 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मंजूरी दे दी गई है। अमृतसर में 120 करोड़ की लागत से एक स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट भी बनवाया जा रहा हैl 

अमृतसर में ओपी सोनी झंडारोहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए।

उन्होंने कहा मोहाली, कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज को खोले जाने की मंजूरी सरकार ने दे दी हैl उन्होंने कहा आज हम करोना से जंग लड़ रहे हैं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देश में सबसे पहले लॉकडाउन लगाया था। इस दौरान लोगों को जरूरी खाद्य सेवाएं भी दी गईl सोनी ने कहा के करोना वायरस पर जीत के लिए हम सभी को मिलकर जंग लड़नी है, इसलिए लोगों का इसमें सहयोग बहुत जरूरी हैl उन्होंने यह भी कहा अगस्त माह में रोजाना 22000 कोविड-19 टेस्ट करवाए जाएंगेl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.