विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फोर्टिस में CM मान इलाज करा सकते हैं तो आम लोगों के कार्ड क्यों नहीं चलते?', पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने उठाए सवाल

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:46 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वास्थ्य कार्डों के बड़े अस्पतालों में स्वीकार न होने पर पंजाब सरकार से ...और पढ़ें

HighLights

  1. मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे रवनीत सिंह बिट्टू।

  2. आम लोगों को कार्ड पर इलाज करने से मना करने का दावा।

  3. सरकार से कार्ड स्वीकार्यता को स्पष्ट करने की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जारी किए जा रहे स्वास्थ्य कार्डों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को पंजाब सरकार पर सवाल उठाए।

मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे बिट्टू ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं तो आम लोगों के स्वास्थ्य कार्ड यहां क्यों नहीं चल रहे। 

बिट्टू ने कहा कि सरकार की ओर से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़े स्तर पर प्रचार किया जा रहा है और लोगों को स्वास्थ्य कार्ड दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद मरीजों को इन कार्डों के आधार पर बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि फोर्टिस अस्पताल में पंजाब के अलग-अलग शहरों से कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें लुधियाना सहित अन्य शहरों के मरीज भी शामिल थे। इन मरीजों के पास मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड थे, लेकिन अस्पताल में कार्ड के आधार पर इलाज करने से मना कर दिया गया। बिट्टू ने कहा कि ऐसे में स्वास्थ्य योजना कार्ड का क्या फायदा।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार दे रही है ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड, घर बैठे मोबाइल से करें डाउनलोड; स्टेप बाय स्टेप जानें तरीका

सरकार स्पष्ट करे कहां चलेंगे कार्ड और कहां नहीं

उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज सरकार की योजना पर भरोसा करके दूर-दराज के शहर से इलाज के लिए बड़े अस्पताल पहुंचता है और वहां उसका कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता तो उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि योजना के तहत किन अस्पतालों में मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही है और किन अस्पतालों में कार्ड स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।

बड़े अस्पतालों में कार्ड नहीं चलने का दावा 

बिट्टू ने दावा किया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड केवल फोर्टिस अस्पताल में ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई अन्य बड़े अस्पतालों में भी नहीं चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रमुख अस्पतालों में कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

बिट्टू ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सुविधा को लेकर केवल विज्ञापन और प्रचार करने से काम नहीं चलेगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस व्यक्ति को स्वास्थ्य कार्ड दिया गया है, उसे जरूरत पड़ने पर अस्पताल में इलाज भी मिल सके।