Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में आज भी कामकाज ठप, NIA की रेड के विरोध में हड़ताल पर वकील

    By Jagran NewsEdited By: Ankesh Thakur
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 09:38 AM (IST)

    सोमवार को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक में अगले आदेशों तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया था। वकील एनआइए द्वारा एडवोकेट शैली शर्मा के घर पर रेड किए जाने के विरोध में हड़ताल पर हैं।

    Hero Image
    18 अक्टूबर को एनआइए ने शैली शर्मा के घर पर रेड की थी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक एडवोकेट सहित पंजाब और हरियाणा में कुछ अन्य वकीलों के घरों पर केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की छापेमारी के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में लगातार दूसरे दिन भी वकीलों ने कामकाज ठप रखा और अदालती कार्रवाई में शामिल नहीं हुए। वहीं वकीलों की यह हड़ताल तीसरे दिन यानी आज भी जारी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने वीरवार को भी हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया था। तय है कि आज भी हाई कोर्ट में अदालती कार्यवाही में वकील शामिल नहीं होंगे।

    सोमवार को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक में अगले आदेशों तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया था और कहा गया था कि एनआइए ने जब इस मामले में एडवोकेट शैली शर्मा को नामजद ही नहीं किया है तो एनआइए क्यों अभी तक उनके पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन वापस नहीं कर रही है।

    वहीं, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने एनआइए के निदेशक को पत्र लिखकर इन फोन की अब तक हुई जांच की जानकारी मांगी है और कहा है कि उन्हें इस जांच के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि वह आगे की कानूनी प्रक्रिया अपना सकें। तब तक हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में कामकाज ठप करने का एलान किया हुआ है।

    18 अक्टूबर को की थी रेड

    एनआइए ने 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ की महिला वकील शैली शर्मा के सेक्टर-27 स्थित घर रेड की थी। एनआइए ने उनके दो मोबाइल फोन, उनके लैपटाप और कंप्यूटर को भी खंगाला था और कुछ दस्तावेज भी साथ ले गई थी। लगभग साढ़े 3 घंटे तक शैली शर्मा से पूछताछ की गई थी।