विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:42 AM (IST)

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ...और पढ़ें

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली

  2. धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट पर

  3. बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, सुरक्षा कड़ी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़।  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। धमकी भरी कॉल मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। हाई कोर्ट परिसर में तत्काल पीसीआर वाहन, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंच गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बम की धमकी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति और कॉल के स्रोत के संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हाई कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।