Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Governor Oath Ceremony: पंजाब के नये राज्यपाल बने गुलाब चंद कटारिया, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 10:31 AM (IST)

    Punjab News गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के पद की शपथ ली। राजभवन के ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हैं। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह के साथ पंजाब सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे हैं।

    Hero Image
    Punjab News: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ली शपथ।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब को आज नया राज्यपाल मिल गया है। गुलाब चुंद कटारिया ने पंजाब के नए राज्यपाल के पद की शपथ ली। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष शील नागू ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। राजभवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शपथ ग्रहन समारोह में पहुंचे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हुए हैं। उनके अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, फूड एंड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक भी मौजूद हैं।

    सब के साथ मिलकर करेंगे काम

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ देश का सबसे सुंदर शहर है। कटारिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह निभाने की कोशिशें करेंगे। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह सब के साथ मिलकर चलेंगे। राज्य व चंडीगढ़ के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं है इस पर कटारिया ने कहा कि अभी इस के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार करें।

    कटारिया मंगलवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्मयंत्री की गैर हाजिरी में उनका स्वागत करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, गैर नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा के अलावा मोहाली के एसएसपी डॉ संदीप गर्ग व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कटारिया चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यूटी गेस्ट हाउस पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- Video: 'हम कहां जाएं, किस कोर्ट जाएं, कौन से वकील करें...', अरविंद केजरीवाल के लिए मंच पर रो पड़े सीएम भगवंत मान

    comedy show banner
    comedy show banner