विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाढ़ के बीच पंजाब में नहीं होगी ईंधन की कमी, 33000 लीटर पेट्रोल और 46500 लीटर डीजल का भंडार रिजर्व

Published: Sat, 06 Sep 2025 06:04 AM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:04 AM (IST)

चंडीगढ़ में बाढ़ के हालात को देखते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी पेट्रोल पंपों को 33000 लीटर पेट्रोल ...और पढ़ें

बाढ़ के बीच पंजाब में नहीं होगी ईंधन की कमी (जागरण फोटो)
बाढ़ के बीच पंजाब में नहीं होगी ईंधन की कमी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. 33,000 लीटर पेट्रोल, 46,500 लीटर डीज़ल आवंटित
  2. गैस एजेंसियों को 1,320 सिलेंडर आवंटित
  3. अमृतसर में प्रति पंप 4,000 लीटर ईंधन

राज्य ब्यूरो, जागरण, चंडीगढ़। प्रदेश भर में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों के लिए प्रति पेट्रोल पंप के आधार पर कुल 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया है। इसके अतिरिक्त प्रति गैस एजेंसी के आधार पर 1,320 गैस सिलेंडर भी अलाट किए गए हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि अमृतसर ज़िले के लिए प्रति पेट्रोल पंप 4,000 लीटर पेट्रोल और 4,000 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया गया है तथा प्रति एजेंसी के आधार पर 50 गैस सिलेंडर दिए गए हैं।

जिलों के लिए इस प्रकार है ईंधन रिजर्व

इसी प्रकार बरनाला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,500 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, बठिंडा को 1,500 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा फरीदकोट के पेट्रोल पंपों को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

फिरोज़पुर और फ़ाज़िल्का (प्रत्येक) के लिए 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं। फतेहगढ़ साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, गुरदासपुर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, होशियारपुर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर।

डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, जालंधर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, कपूरथला को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, लुधियाना को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, मालेरकोटला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा मानसा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार मोगा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, पटियाला को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 65 गैस सिलेंडर, पठानकोट को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, रूपनगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर।

डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, एस.ए.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 80 गैस सिलेंडर, एस.बी.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, श्री मुक्तसर साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर, संगरूर को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर तथा तरनतारन को 3,000 लीटर पेट्रोल, 4,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर का भंडार अलॉट किया गया है।