विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच, सड़कों पर जाम, लोग परेशान; व्यवस्था संभालने में पुलिस के छूटे पसीने

Published: Fri, 10 Jul 2026 02:09 PM (IST)

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ में कूच किया, जिससे शहर की सड़कों पर भारी ...और पढ़ें

बसों में बैठकर चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब के किसान।

बसों में बैठकर चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब के किसान।

HighLights

  1. पंजाब के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चंडीगढ़ में कूच किया।

  2. शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लगा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

  3. पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया और व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत की।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ में कूच किया है। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसकर लोग परेशान हुए। व्यवस्था संभालने में पुलिस के पसीने छूटे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

chd3

किसानों सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में महापड़ाव और विशाल रैली के लिए जुटे। दोपहर दो बजे तक किसान बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों में बैठकर आते रहे। चंडीगढ़ पहुंचने पर शराब के ठेकों पर किसानों की भीड़ लगी रही। 

kisan3

वहीं, पुलिस को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। शहर में कई रूट बदले गए। इससे लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ज्यादा सफर तय करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की अपील की।
 
380
 
बसों में भरकर और उनकी छतों पर बैठकर किसान और उनके समर्थक चंडीगढ़ पहुंचे। 
 
370
 
पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने शहर में चौक-चाैराहों पर घेराबंदी रखी।