यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब के मशहूर ब्लॉगर भाना सिद्धू को मिली बड़ी राहत, मोहाली कोर्ट से मिली जमानत; भरना होगा 50 हजार का बॉन्ड
पंजाब के मशहूर ब्लॉगर भाना सिद्धू (Punjab Famous blogger Bhana Sidhu) को मोहाली कोर्ट से जमानत मिल गई है। मोहली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोहाली। Punjab News: पंजाब के मशहूर ब्लॉगर भाना सिद्धू (Punjab Famous blogger Bhana Sidhu) को मोहाली कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें मोहाली कोर्ट ने जमानत दे दी है।
दरअसल, भाना सिद्धू के खिलाफ लुधियाना और पटियाला में महिला ट्रैवल एजेंट को धमकाकर पैसे मांगने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, वह मामला निपट गया था, जिसके बाद भाना के खिलाफ मोहाली में एक और मामला दर्ज हुआ।
इमिग्रेशन कंपनी के संचालक ने दर्ज कराया था मामला
जानकारी के मुताबिक, मोहली में इमिग्रेशन कंपनी के संचालक किंदरबीर सिंह बिदेशा निवासी संगरूर ने ब्लॉगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। यह मामला फेज-1 थाना में दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि भाना सिद्धू ने उसे धमकाया है और ब्लैकमेल भी किया है। इस मामले में भाना सिद्धू का साथी अमना सिद्धू भी आरोपी था।
यह भी पढ़ें- ब्लॉगर भाना सिद्धू की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, जमानत मिलने के बाद फिर दर्ज हुआ मुकदमा; 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर
भाना को भरना होगा 50 हजार का बॉन्ड
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भाना सिद्धू और अमना सिद्धू को IPC की धारा 294 (अश्लील कार्य करने), 387 (जबरदस्ती वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मृत्यु या घोर आघात के भय में डालना), 506 (धमकाना) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
अब इसी मामले में भाना को राहत मिली है। मोहाली कोर्ट ने भाना को जमानत (Bhana Sidhu got bail) दे दी है। हालांकि, भाना को 50 हजार का बॉन्ड भरना होगा।
यह भी पढ़ें- Punjab News: बड़बर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मामले में पुलिस का एक्शन, भाना सिद्धू और लक्खा सिधाना सहित कई पर FIR दर्ज
