विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में फर्जी ITC घोटाले का मास्टरमाइंड लुधियाना से गिरफ्तार, जांच में सामने आया 30 करोड़ फर्जीवाड़ा

Published: Sat, 31 May 2025 01:36 PM (IST)

चंडीगढ़ जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने पंजाब में फर्जी ITC घोटाले का पर्दाफाश करते हुए लुधियाना निवासी मनमोहन सिंह को मास्टरमाइंड ...और पढ़ें

पंजाब में फर्जी ITC घोटाले का मास्टरमाइंड लुधियाना से गिरफ्तार (फाइल फोटो)
पंजाब में फर्जी ITC घोटाले का मास्टरमाइंड लुधियाना से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की ज़ोनल यूनिट ने एक बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले का भंडाफोड़ किया है। मामले में लुधियाना निवासी आरोपित मनमोहन सिंह नाम के व्यक्ति को मास्टरमाइंड के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया है कि कई फर्जी व्यावसायिक संस्थाएं इस घोटाले में शामिल थीं। यह जालसाज़ी इन फर्जी व्यावसायिक इकाइयों के माध्यम से की जा रही थी, जिनमें एम/एस झा एंड झा एंटरप्राइजेज (दिल्ली), एम/एस गोयल ट्रेडिंग एजेंसी (दिल्ली)।

एम/एस मां वैष्णो एंटरप्राइजेज (दिल्ली), -एम/एस एसएस एंटरप्राइजेज (लुधियाना), एम/एस पीसी टेक्नो सॉल्यूशंस (लुधियाना), एम/एस पीएमआई स्मेल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (लुधियाना), शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में लगभग 30.21 करोड़ का फर्जी आइटीसी सामने आया है। यह आंकड़ा जांच के आगे बढ़ने के साथ और भी बढ़ सकता है।