'पंजाब में घर-घर सप्लाई हो रही ड्रग्स...', कांग्रेस का आरोप; मोहाली में SSP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
कांग्रेस ने मोहाली में पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ...और पढ़ें
HighLights
कांग्रेस ने नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सरकार पर नशा रोकने में विफल रहने का आरोप।
कांग्रेस ने पंजाब में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर-76 स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बलबीर सिद्धू ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशा घरों तक सप्लाई हो रहा है। गांव-गांव में चिट्टा, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स खुलेआम बिक रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 'युद्ध नशों विरुद्ध' के नाम पर करोड़ों रुपये प्रचार में खर्च कर दिए, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ।
सिद्धू ने कहा कि मान सरकार ने दावा किया था कि तीन महीने में सप्लाई चेन तोड़ देंगे, लेकिन यह सप्लाई चेन और मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे पंजाब में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नशे के मुद्दे पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशा तस्करी का पाकिस्तानी कनेक्शन; पूर्व सरपंच समेत दो गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन हो चुकी बरामद
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशा गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार; 95,881 तस्कर गिरफ्तार, 772 करोड़ संपत्ति जब्त, 806 ड्रोन बरामद
यह भी पढ़ें- 'पंजाब में नशा फैलाने वाली पार्टियां अब बिलबिला रही हैं', हरपाल चीमा ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर साधा निशाना
