यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड संकट से निपटने के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास का सहयोग मांगा
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताई है।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड के विरुद्ध लड़ाई में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सहयोग की मांग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी उनकी अलग-अलग शाखाओं में अधिकारिक प्रतिनिधियों से तालमेल बनाने के आदेश दिए हैं।
सतसंग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने उनको कोविड मरीजों के इलाज के लिए सभी शाखाएं उपलब्ध करवाने और इस उद्देश्य के लिए अटैडैंट तैनात करने की अपील की है। उन्होंने सत्संग के प्रमुख को राज्यभर में कोविड प्रभावित लोगों के लिए दवाएं और अन्य राहत सामग्री के रूप में सहायता देने की भी विनती की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे कि राज्य सरकार ‘मिशन फतेह’ के अंतर्गत कोविड मरीजों के बेहतर इलाज को यकीनी बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर धार्मिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संस्थाओं और अन्य ऐसी जत्थेबंदियों के व्यापक सहयोग की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने बीते साल राज्य की कोविड के विरुद्ध जंग में राधा स्वामी सतसंग ब्यास की शानदार सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हालात को स्थिर बनाने में मदद मिली थी। उन्होंने कहा कि इस साल महामारी और भी घातक और जान के लिए खतरा बनी हुई है, जिस कारण इससे निपटने के लिए सत्संग की सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माहिरों ने भी चेतावनी दी है कि आगामी लहर और भी खतरनाक होगी जिस कारण सभी के साझे यत्नों की जरूरत है जिससे ‘मिशन फतेह’ की सफलता को यकीनी बनाया जा सके।
