विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के अस्पतालों में स्टाफ की कमी होगी दूर, कैबिनेट ने 251 पदों को दी मंजूरी; जानें किन जिलों को मिला फायदा

Published: Sat, 05 Sep 2026 03:55 PM (IST)

पंजाब कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 251 नए पद मंजूर किए। इनमें चमकौर साहिब, मालेरकोटला, चिकित्सकों, दंत अधिकारियों और मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के पद शामिल हैं।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा।

HighLights

  1. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 251 नए पद स्वीकृत।

  2. चमकौर साहिब, मालेरकोटला में स्वास्थ्य स्टाफ की कमी दूर होगी।

  3. चिकित्सा, दंत चिकित्सा अधिकारियों सहित मातृ एवं शिशु केंद्रों को लाभ।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने शनिवार को कई अहम फैसले लिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में 251 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी गई।

इनमें चमकौर साहिब के उपमंडलीय अस्पताल के लिए 33, मालेरकोटला के स्वास्थ्य विभाग के लिए 19, चिकित्सा व दंत चिकित्सा अधिकारियों के 80 तथा उपमंडलीय अस्पतालों और नए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 119 पद शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब लोक सेवा आयोग में ग्रुप-ए के नियमों में संशोधन और नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि नए पदों के सृजन का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी दूर करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। चमकौर साहिब के उपमंडलीय अस्पताल में 33 पद सृजित किए गए हैं। सरकार के अनुसार इससे अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी दूर होगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- SYL विवाद में आया नया मोड़, केबीएस सिद्धू बोले- हरियाणा को मिल रहा निर्धारित पानी, नहर के लिए अतिरिक्त नहीं

मालेरकोटला में स्वास्थ्य प्रशासन होगा मजबूत

मालेरकोटला में स्वास्थ्य विभाग के लिए 19 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक सिविल सर्जन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी सहित अन्य पद शामिल हैं। नया जिला बनने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने के लिए इन पदों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चिकित्सा व दंत चिकित्सा अधिकारियों के 80 पद

प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और दंत चिकित्सा अधिकारियों के 80 पदों को मंजूरी दी गई। वहीं, उपमंडलीय अस्पतालों और नए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 119 पद सृजित किए गए हैं। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट ने खाद्यान्न से जुड़ी नीतियों को भी मंजूरी दी। इनमें पंजाब कस्टम मिलिंग नीति, खरीद विपणन सीजन-2026, पंजाब खाद्यान्न ढुलाई नीति-2027 और पंजाब खाद्यान्न श्रम एवं कार्टेज नीति-2027 शामिल हैं। सरकार के अनुसार इन नीतियों से खरीद, ढुलाई और श्रम व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जालंधर में गोराया ओवरब्रिज पर हादसा, ट्रक के नीचे फंसी बाइक; तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ा

बाक्स : कैबिनेट के अहम फैसले

  •  पंजाब लोक सेवा आयोग में ग्रुप-ए के नियमों में संशोधन और नए पदों का सृजन।
  •  चमकौर साहिब उपमंडलीय अस्पताल में 33 नए पद।
  •  मालेरकोटला स्वास्थ्य विभाग में 19 नए पद।
  •  चिकित्सा व दंत चिकित्सा अधिकारियों के 80 पद।
  •  उपमंडलीय अस्पतालों और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 119 पद।
  •  पंजाब कस्टम मिलिंग नीति और खरीद विपणन सीजन-2026 को मंजूरी।
  •  पंजाब खाद्यान्न ढुलाई नीति-2027 तथा खाद्यान्न श्रम एवं कार्टेज नीति-2027 को स्वीकृति।

यह भी पढ़ें- जालंधर के बिजली संकट पर भाजपा भड़की, उद्योगों के लिए 24 घंटे आपूर्ति की मांग; DC कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन