Punjab Budget 2022 : पंजाब की भगवंत मान सरकार के पहले बजट में कोई नया टैक्स नहीं , 300 यूनिट फ्री बिजली व 36000 मुलाजिम नियमित होंगे
Punjab Budget 2022 Updates: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार आज अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में लोगों को कई राहतेंं मिलने की उम्मीद पूरी हुुई है। पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री के रूप में हरपाल चीमा ने साल 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया।
चंडीगढ़ , जेएनएन। Punjab Budget 2022 Updates : पंजाब की भगवंत मान सरकार के पहले बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। राज्य के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में साल 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया।
पंजाब की आप सरकार का यह पहला बजट है और चीमा भी पहली बार बजट पेश किया। इस बजट में लोगाें को कई राहतें दी गई हैं। पंजाब की खराब वित्तीय हालत के बीच राज्य सरकार की कई घोषणाओंं के लिए राशि का आवंटन करना वित्तमंत्री के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
वित्त मंत्री ने 1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली देने और 36000 ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने का भी ऐलान किया है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने किसानाें और शिक्षा के लिए भी कई घोषणाएं की हैं।
पंजाब के बजट में शिक्षा पर विशेष जोर , आवंटन राशि में वृद्धि
पंजाब के बजट में शिक्षा पर विशेष जाेर दिया गया है। बजट में स्कूली और उच्च शिक्षा के लिए 16.27 प्रतिशत , तकनीकी शिक्षा के लिए 47.84 प्रतिशत और मेडिकल एजुकेशन के लिए आवंटन में 56.60 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
संगरूर में खुलेगा राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान
वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि संगरूर के संत अतर सिंह राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित किया जाएगा। इस संसथान में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट रखा गया है। इस मेडिकल कालेज के खुलने से संगरूर व आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।
लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य
वित्तमंत्री चीमा ने पंजाब के प्रमुख शहराें के लिए भी विशेष परियोजनाओं की घोषणा की। चीमा ने कहा कि 2050 तक सभी बड़े शहरोंं की आबादी दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही पंजाब में सबसे अधिक शहरीकरण होगा। शहरी निकायों को सशक्त बनाने के लिए 6336 करोड़ रखा है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1131 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
राज्य में औद्योगिक विकास के कइ्र प्रविधान किए गए
वित्तमंत्री चीमा ने पंजाब के बजट में औद्योगिक विकास के लिए के लिए कई प्रविधान किए हैं। राज्य में लुधियाना, मोहाली और राजपुरा में औद्योगिक विकास केंद्र स्थापित होंगे। उद्योगों के छह माह के अंदर वैट रिफंड के सभी मुद्दे सुलझाए जाएंगे। फोकल प्वाइंट को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रविधान भी चीमा ने अपने बजट मेंं किया है।
बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिया लंच
पंजाब विधानसभा में बजट पेश करने के बाद विधायकों और नेताओं को लंच दिया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। कांग्रेस के विधायक इसमें नहीं पहुंचे।
कांग्रेस ने कहा- आप ने एक बार फिर ख्वाब बेचने का काम किया
बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर ख्वाबों को बेचने का काम किया है। आप ने वादा किया था कि वह मोहल्ला क्लीनिक बनाएगी। अब बजट में मात्र 117 मोहल्ला क्लीनिक का उल्लेख किया गया है। मोहल्ला क्लीनिक का मतलब होता है कि हर मोहल्ले में एक क्लीनिक। जबकि सरकार अब मात्र 117 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात कर रही है इसके अलावा वित्त मंत्री अपने बजट अभिभाषण में महिलाओं को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने के मामले में कुछ भी नहीं बोले।
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- जीएसटी मुआवजा बंद होेने नुकसान की भरपाई का प्रविधान बजट में नहीं
कांग्रेस विधायक दल के नेता व नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक फ्री बिजली योजना को लेकर अधिसूचना तक नहीं जारी की है। बाजवा ने कहा कि वित्त मंत्री खुद यह मान रहे हैं कि इसी माह जून अंत से जीएसटी मुआवजे के रूप में मिलने वाले 14 से 15000 करोड़ रुपये बंद हो जाएंगे। बजट में इस वित्तीय नुकसान को पूरा करने के लिए कोई प्रविधान नहीं किया गया है।
कांग्रेस ने पंजाब के वित्तमंत्री के बजट को किया खारिज
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार के बजट को खारिज करते हुए कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बजट में यह नहीं बता पाए हैं कि 300 यूनिट फ्री बिजली देने की जिस योजना को वह 1 जुलाई से शुरू करने की बात कर रहे हैं उसके लिए बजट का प्रावधान कहां किया गया है ।
कांग्रेस ने पंजाब के वित्तमंत्री चीमा के लंच का किया बहिष्कार
बजट के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा द्वारा दिए है लंच का कांग्रेस ने किया बायकाट। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान होंंगे, उसका बायकाट करेंगे। स्पीकर बुलाएं तो जरूर जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला इस कारण है कि कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया था मुुख्यमंत्री ने उनसे मिलने से मना कर दिया था।
सत्ता पक्ष ने बजट की तारीफ की
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के बजट पेश करने के साथ ही स्पीकर ने पंजाब विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। बजट की सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जमकर तारीफ की।
उच्च शिक्षा के लिए 95 करोड़ रुपये का प्रविधान
बजट मेंं उच्च शिक्षा के 95 करोड़ का प्रविधान किया गया है। इससे कालेजों के बुनियादी ढांचे बनेंगे और नए कालेज बनेंगे। विकास केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए 641 करोड़ का प्रविधान भी बजट में किया गया है। पंजाब के नो सरकारी कालेजों में लाइब्रेरी के लिए 30 करोड़ दिया गया है।
पांच साल में बनेंगे 16 नए मेडिकल कालेज
चीमा ने कहा कि राज्य में पांच साल में 16 नए मेडिकल कालेज बनाने का प्रस्ताव है। मेडिकल शिक्षा के लिए 1033 करोड़ का प्रविधान किया गया है। पिछले साल से यह 57 फीसद ज्यादा है। एनसीसी ट्रेनिंग सेंटरों के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
मोहली के पास स्थापित होगी फिनटैक सिटी
वित्तमंत्री चीमा ने कहा क पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए मोहाली में ओल्ड एज होम बनेगा। इसके साथ ही मोहाली के नजदीक फिनटैक सिटी की स्थापना होगी। इसके लिए 490 एकड़ जमीन अधिग्रहीत कर जाएगी। उभरते खिलाड़ियों के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रविधान भी किया गया है।
सीएम भगवंत मान का राज्य के हर जिले में होगा कार्यालय
बजट में कई प्रविधान किए गए हैंं। हर जिले में सीएम भगवंत मान का आफिस होगा। इसके साथ ही उद्योगों के विकास के लिए नई नीति आएगी और औद्योगिक बिजली छूट रहेगी जारी। सेहत क्षेत्र के लिए 4731 करोड़ का प्रविधान किया गया ह। यह पिछले साल के मुकाबलें 24 फीसद ज्यादा है। पंजाब पुलिस के लिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। ।
पंजाब सरकार 95378 करोड़ राजस्व बढ़ाएगी
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस वर्ष बगैर कोई टेक्स लगाए पंजाब सरकार 95378 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ाएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। राजस्व में वृद्धि 17.8 फीसदी होगी।
ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਬਜਟ...LIVE https://t.co/iWfdxQCFmi
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 27, 2022
पंजाब में घाटे का बजट
पंजाब का बजट घाटे का है। वित्तमंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकार के खर्च का अनुमान 1,55,859.78 करोड़ है, जबकि प्राप्ति है 1,51,129.29 करोड़। आय व खर्च में अंतर 4730.91 करोड़ का है।
कोई नया टैक्स नहींं लगाने से मिलेगी बड़ी राहत
पंंजाब बजट में कोई टैक्स नहीं लगाए जाने से राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को हरी झंडी देने और इसके लिए बजट पर प्रविधान करने से भी लोगों को फायदा होगा।
जिला स्तर पर स्थापित होंगे साइबर कंट्रोल रूम
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में जिला स्तर पर साइबर क्राइम कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। इसके लिए बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
औद्योगिक बिजली सब्सिडी जारी रहेगी , सेवा केंद्र रविवार को भी खुलेंगे
वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि औद्योगिक बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। इसके लिए पंजाब के बजट में 2503 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। सेवा केंद्र अब रविवार को भी खुले रहेंगे। सेवा केंद्र में 100 नए सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके बाद 425 तरह की सेवाएं सेवा केंद्र में मिलेगी।
पंजाब में इस साल गाड़ियों की खरीद-फरोख्त बढ़ने की उम्मीद
वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार का अनुमान है कि चालू वित्तीय वर्ष में पंजाब में गाड़ियों की खरीद फरोख्त बढ़ेगी। अनुमान है कि इस वर्ष सरकार को गाड़ियों की खरीद फरोख्त से 2575 करोड़ रुपये का टैक्स आएगा। बीते वित्तीय वर्ष में 2155.11 करोड़ आया। राज्य में 52 लाख पौधे पंजाब में लगाए जाएंगे।
वित्तमंत्री चीमा ने कहा- वैट कलेक्शन घटने का अनुमान
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अनुमान है कि 2022-23 में वैट का कलेक्शन कम होगा। बीते वित्तीय वर्ष में वैट का कलेक्शन 7000 करोड़ था, जोकि घट कर 6250 रह जाएगा।
जीएसटी से पंजाब सरकार की आय बढ़ेगी
वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि अनुमान है कि 2022-23 में पंजाब सरकार को 20550 करोड़ रुपये का जीएसटी आएगा। बीते वित्तीय वर्ष में यह 16200 करोड़ था। पिछले वित्तीय वर्ष में जीएसटी अननुमान से 200 करोड़ रुपये ज्यादा प्राप्त हुआ।
कोई नया कर नहीं लगाया, लेकिन टैक्स चोरी रोका जाएगा
पंंजाब सरकार ने बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। वित्तमंत्री ने पहले से लगे टैक्स को पूरा उगाहने और चोरी पर ध्यान देने का ऐलान किया। चीमा ने कहा कि नई आबकारी नीति से पंजाब सकरार को 9648 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।
किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 6947 करोड़ का प्रविधान
पराली जलाने से रोकने के लिए विभिन्न संसाधनों का पता लगाने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान। किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 6947 करोड़ का प्रविधान किया गया। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत आते हैं। 2.5 लाख विद्यार्थियों के लिए 640 करोड़ का प्रविधान किया गया है।
कृषि के लिए 11580 करोड़ रुपये का प्रविधान
पंजाब के बजट मेंं कृषि के लिए 11580 करोड़ रुपये का प्रविधान। सीधी बिजाई के लिए किसानों को सहायता देने के लिए 450 करोड रुपये का प्रविधान किया गया है।
मोहल्ला क्लीनिक के लिए 77 करोड़ रुपये का प्रविधान
वित्त मंत्री नए मोहल्ला क्लीनिक के लिए 77 करोड़ का बजट रखा। वित्त मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू हो जाएंगे। राज्य में कुल 117 मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का पंजाब सरकार इलाज करवाएगी। जो व्यक्ति घायल को अस्पताल पहुंचाए गा उसे भी सम्मानित किया जाएगा। : 61 बस स्टैंड का नवीनीकरण और 45 नए बस स्टैंड बनेंगे।
पुलिस का होगा आधुनिकीकरण
वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 108 करोड़ का प्रविधान किया गया है। 30 करोड़ से जिलों में साइबर क्राइम कंट्रोल रूम बनेंगे। स्टेट मैनेजर लगाए जाने का भी प्रविधान है। पराली को जलने से बचाने की रोकथाम के सुझाव देने के लिए किया 200 करोड़ का प्रविधान किया गया है। स्वास्थ्य का बजट 4731 करोड़ रखा गया है जो कि पिछले साल के मुकाबले 23.80 प्रतिशत ज्यादा है। पंजाब और महिला मित्र केंद्रो में सीसीटीवी के लिए 5 करोड़ रखा गया है। मोहाली में जेल बनेगीी।
स्कूलों में बनेंगे अस्टेट मैनेजर
प्रिंसिपल और अध्यापकों पर प्रशासनिक कामकाज के दबाव को कम करने के लिए स्कूलों में अस्टेट मैनेजर बनाए जाएंगे। मिड डे मील के तहत 17 लाख विद्यार्थियों को भोजन देने के लिए 473 करोड़ों का बजट रखा गया। जो कि पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा हैंं।
स्कूलाें में बनेगी चारदीवारी
चीमा ने कहा कि राज्य में 2728 ग्रामीण और 212 शहरी स्कूलों में चारदीवारी नहीं है । इसके अलावा 2310 ग्रामीण और 93 शहरी स्कूलों के चारदीवारी की मरम्मत करने की आवश्यकता है। हर एक जिले में अत्याधुनिक स्कूल इन फर्स्ट के लिए वित्त मंत्री ने 424 करोड़ों रुपए का प्रविधान रखा। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी देने के लिए 23 करोड़ का प्रविधान बजट में किया गया।
फरिश्ते योजना होगी लागू
चीमा ने कहा कि फरिश्ते योजना लागू होगी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आगे आने वालों को प्रोत्साहित करने लिए लागू होगी। योजना के तहत सड़क हादसों में घायल वाले लोगों का इलाज सरकार की ओर से निशुल्क होगा।
स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में 19,176 स्कूल है। इसमें से 3597 स्कूलों में सोलर पैनल है। स्कूलों में बिजली का खर्च कम करने लिए सभी स्कूलों में सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए।
107932 करोड़ प्रतिबद्ध खर्चों पर होगा व्यय
वित्तमंत्री ने राज्य का कुल 156860 करोड़ का बजट पेश किया। 107932 करोड़ प्रतिबद्ध खर्चों पर व्यय होगा। इनमें वेतन,पेंशन और ब्याज आदि शामिल हैं
500 स्कूलों में बनेंगे आधुनिक डिजिटल क्लास रूम
पंजाब के बजट में 500 सरकारी स्कूलों में आधुनिक डिजिटल क्लास रूम बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया।
टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट बनाने का ऐलान
वित्तमंत्री ने बजट में शिक्षा के लिए 16.27 फीसदी का प्रविधान किया। तकनीकी शिक्षा के बजट को 47.84 से बढ़ा कर 56.60 फीसदी किया गया है। पंजाब का जीएसडीपी 6.29 लाख करोड़ जो पिछले साल के मुकाबले 9.77 परसेंट ज्यादा है। उन्होंने कहा कि राज्य को वित्तीय जोखन उठाने पड़ते हैं हम इस पर काम कर रहे हैं। कर चोरी रोकने के लिए टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट बनाने का ऐलान।
बजट 1.55 करोड़ से ज्यादा का , पिछले साल से 14.20 फीसइ ज्यादा
बजट का आकार 1,55,860 करोड़ है। यह 2021-22 से 14.20 फीसदी ज्यादा है।
चीमा बोले- पिछली सरकार ने राजस्व बढ़ाने का कोई काम नहीं किया
वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि पिछली सरकार ने अपना राजस्व बढ़ने के लिए कोई काम नहीं किया। आज जीएसटी मुआवजा प्राणली खत्म हो रही है। हमें 14000 करोड़ का नुकसान होगा।
बजट के लिए 20384 सुझाव मिले, इनमें 27 प्रतिशत महिलाओं के थे
वित्तमंत्री टैब से बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपरलेस बजट से 19 लाख रुपये बचत होगी और 800 पेड़ बचेंगे। बजट पेपर लैस है। बजट तैयार करने में विशेषज्ञों से सलाह ली गई है। 20384 सुझाव प्राप्त हुए। इनमें 27 फीसदी सुझाव महिलाओं ने दिए। वित्तीय स्थिति सुधारना, फिजूल खर्ची को रोकना और कर्ज को कम करना हमारा फोकस रहेगा।
300 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान
चीमा ने कहा कि राज्य में हर घर को 300 यूनिट फ्री दी जाएगी। बजट में इसका प्रविधान किया गया है। 300 यूनिट फ्री बिजली 1 जुलाई से लागू करने को लेकर बजट में प्रबंधन कर लिया है। उन्होंने एक विधायक एक पेंशन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे 19.53 करोड़ रुपये का बचत होगा।
36000 हजार कच्चे कर्मचारी नियमित होंगे
चीमा ने कहा कि 36,000 ठेके पर रखे गए मुलाजिमों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चीमा बोले - आप सरकार लड़ रही है भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई
वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि आप सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई है। अब तक भ्रष्टाचार के मामल में 28 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 45 लोग गिरफ्तार किए गए। वित्त मंत्री ने कहा कि आप सरकार ने पहले 3 महीने में 26454 भर्तियां को करने की प्रक्रिया शुरू की।
पंजाब के वित्तमंत्री दे रहे हैं बजट भाषण, दर्शक दीर्घा में मनीष सिसोदिया भी मौजूद
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा सदन में बजट पेश कर रहे हैं। अपने बजट भाषण के शुरू में वह पंजाब की वित्तीय हालत की चर्चा कर रहे हैं। सदन की दीर्घा में दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं।
सदन में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बजट पेश करना शुरू किया
पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साल 2022-23 के लिए बजट पेश करना शुरू कर दिया है। इससे पहले सदन में पहुंचने पर सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया।
वित्तमंत्री चीमा विधानसभा में पहुंचे
वित्त मंंत्री हरपाल सिंह चीमा पंजाब विधानसभा पहुंंचे। अब वह थोड़ी ही देर मेंंबजट पेश करेंगे।
कुल बजट राशि पर भी हैं निगाहें
पिछली कांग्रेस सरकार ने 1.62 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बार चीमा कितने का बजट पेश करेंगे इस पर भी नजर है।
300 यूनिट फ्री बिजली योजना के लिए राशि आवंटन पर निगाह
पंजाब में 1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली की योजना लागू होनी है। इसके लिए बजट में किए जाने वाले प्रविधान पर सबकी निगाह है। इसके साथ ही 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर माह 1000 रुपये देने की घोषणा को लागू करने के कदम पर भी नजर लगी है।
सदन में विपक्ष का सरकार पर हमला
सदन की कार्यवाही जारी है और वित्तमंत्री 11 बजे के बाद बजट पेश करेंगे। सदन में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जिस प्रकार से सांप सीढ़ी में 99 से एक पर गिटी 1 पर आ जाती है उसी प्रकार आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता शून्य पर आकर रुक गई है। आम आदमी पार्टी को अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए।
वड़िंग ने कहा कि हमने भी गलतियां की है इसी वजह से आज हम विपक्ष में हैं। प्रदेश प्रधान ने कहा कि संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि पंजाब के युवा आम आदमी पार्टी से ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने 77 वर्षीय एक बुजुर्ग को चुना। युवाओं के पास क्योंकि कोई विकल्प नहीं था इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को इस बात से सबक लेना चाहिए
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, थोड़ी देर में पहुंचेंगे वित्तमंत्री
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा थोड़ी देर में सदन में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थोड़ी ही देर में विधानसभा पहुंचेंगे।