Move to Jagran APP

कोरोना को मात दे रहा पंजाब, 87 फीसद मरीज ठीक, एक और जिला हुआ महामारी से मुक्त

पंजाब कोरोनो को लगातार मात दे रहा है। राज्‍य में नए मरीज सामने आने की रफ्तार काफी कम हो गई है और कोरोना मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। राज्‍य में 87 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 10:45 AM (IST)
कोरोना को मात दे रहा पंजाब,  87 फीसद मरीज ठीक, एक और जिला हुआ महामारी से मुक्त
कोरोना को मात दे रहा पंजाब, 87 फीसद मरीज ठीक, एक और जिला हुआ महामारी से मुक्त

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब कोरोना के खिलाफ जंग में जीत की ओर अग्रसर है। राज्‍य में इस महामारी को लगातार मात मिल रही है। अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों का ठीक होकर घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। राज्‍य में 87 फीसदी कोरोना मरीज ठीक हो चु‍के हैं। राज्‍य में एक और जिला फाजिल्‍का कोरोना मुक्‍त हो गया है। राज्‍य में सिर्फ छह नए पॉजिटिव केस ही सामने आए।

loksabha election banner

पंजाब में कुल 2113 मरीजों में से 1847 हो चुके हैं ठीक

राज्‍य में अब तक कोरोना के 2113 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1847 ठीक होने के बाद अस्‍पतालाें से डिस्‍चार्ज किए जा चुके हैं। राज्‍य में छह नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें जालंधर में तीन, लुधियाना, कपूरथला व बठिंडा में एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ। दूसरी राहत वाली बात यह रही कि पंजाब का एक और जिला फाजिल्का भी कोरोना मुक्त हो गया है। अब यहां कोई पॉजिटिव केस नहीं रह गया है।

प्रदेश में कुल 47 और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। पंजाब में अब तक पॉजिटिव आए 2113 मरीजों में से 1847 यानी 87.41 फीसद ठीक हो चुके हैं। पंजाब में मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है।

दो दिन के दो नवजातों की रिपोर्ट नेगेटिव

गुरदासपुर जिले के बटाला में 21 मई को पॉजिटिव पाई गईं चार गर्भवती महिलाओं में से दो की 21 को ही डिलीवरी हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इनके भी सैंपल लिए थे, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे विभाग और परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है।

-------

अब तक पॉजिटिव केस - 2113

नए पॉजिटिव मामले- 6

अब तक मौतें- 41

अब तक ठीक हुए- 1847

मौजूदा पॉजिटिव- 225

अब तक जमाती पॉजिटिव- 29

अब तक हजूर साहिब से लौटे पॉजिटिव- 1182

अब तक सैैंपल लिए गए-62,399

नेगेटिव आए-55,777

रिपोर्ट का इंतजार-4509

---

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-             पॉजिटिव  मरीज-   मौत

अमृतसर-              316-               5

जालंधर-                221-               7

लुधियाना-              179-               7

तरनतारन-             163-               0

गुरदासपुर-             141-               3

नवांशहर-               110-               1

पटियाला-               108-               2

मोहाली-                105-               3

होशियारपुर-          103-               5

संगरूर-                 97-                 0

मुक्तसर-                66-                 0

फरीदकोट-             62-                0

मोगा-                   60-                0

रूपनगर-               60-                1

फतेहगढ़-              56-                 0

फाजिल्का-            44-                 0

फिरोजपुर-            44-                 1

मानसा-               43-                 0

बठिंडा-                43-                 0

कपूरथला-           35-                  3

पठानकोट-          31-                  2

बरनाला-             22-                 1

यह भी पढ़ें: पीपीई किट्स पर भ्रष्टाचार की धूल, महंगे दाम पर घटिया किट्स की खरीद का बड़ा खेल

यह भी पढ़ें: अमेरिका से अमृतसर आए 167 लोगों में अलकायदा का खतरनाक आतंकी भी, खुलासे से हड़कंप



यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्‍ना ने बढा़ई शान

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.