Move to Jagran APP

Punjab Bye-election : मैदान में कूदे सभी दलों के योद्धा, जानें कहां क्या हैं जातीय समीकरण

पंजाब में चार सीटों मुकेरियां दाखा फगवाड़ा व जलालाबाद पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राजनीति गरमा गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:41 PM (IST)
Punjab Bye-election : मैदान में कूदे सभी दलों के योद्धा, जानें कहां क्या हैं जातीय समीकरण
Punjab Bye-election : मैदान में कूदे सभी दलों के योद्धा, जानें कहां क्या हैं जातीय समीकरण

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में चार सीटों मुकेरियां, दाखा, फगवाड़ा व जलालाबाद पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दोनों सीटों मुकेरियां और फगवाड़ा पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों के योद्धा चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

loksabha election banner

भाजपा के टिकट बंटवारे में सबकी नजर फगवाड़ा सीट पर लगी हुई थी। इस सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश अपनी पत्नी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। सोम प्रकाश और विजय सांपला के बीच लंबे समय से छत्तीस का आंकड़ा चला आ रहा है। हालात को देखते हुए पार्टी ने राजेश बाघा पर भरोसा जताया है। भाजपा के समक्ष इस सीट से जीत का ‘चौका’ लगाने की चुनौती है।

पिछले तीन चुनावों में भाजपा लगातार इस सीट से विजयी होती आ रही है। बाघा को टिकट देकर पार्टी ने गेंद सांपला और सोमप्रकाश के पाले में डाल दी है। अब दोनों नेताओं को बाघा की जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाना ही पड़ेगा, क्योंकि अगर अनुकूल परिस्थिति में भी पार्टी को नुकसान हुआ तो इसके लिए दोनों नेताओं के राजनीतिक करियर पर धब्बा लग सकता है।

दूसरी तरफ 2017 में मुकेरियां में भाजपा की राह रोकने वाले जंगी लाल महाजन को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। महाजन ने विधानसभा चुनाव में 20,542 वोट लेकर भाजपा के प्रत्याशी अरुणोश शाकर की हार को तय कर दिया था। अरुणोश को 33,661 वोट पड़े थे। जंगी लाल महाजन ने बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

चारों सीटों का जातीय समीकरण

श्वेत मलिक और सोम प्रकाश जाएंगे फगवाड़ा व मुकेरियां

भाजपा के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक और होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश फगवाड़ा में राजेश बाघा और मुकेरियां में जंगी लाल महाजन के नामांकन के दौरान उपस्थित होंगे। विजय सांपला होंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.