Move to Jagran APP

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मिले एक साथ 11 नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को 11 नए जज मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार को 11 नए जजों को पद की शपथ दिलाई। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अब जजों की संख्या 46 से बढ़कर 57 हो गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 05:14 PM (IST)
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मिले एक साथ 11 नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में शपथ लेने वाले जज।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मंगलवार को 11 अतिरिक्त जज मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश ने 11 वकीलों को हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई। हाई कोर्ट में अब जजों की संख्या 46 से बढ़कर 57 हो गई है।

loksabha election banner

लंबे समय के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या का आंकड़ा 55 के पार हुआ है। मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार को 10 बजे निधी गुप्ता, संजय वशिष्ठ, त्रिभुवन दहिया, नामित कुमार, हरकेश मनुजा, अमन चौधरी, नरेश सिंह शेखावत, हर्ष बुंगर, जगमोहन बंसल , दीपक मनचंदा और आलोक जैन को शपथ दिलाई।

सुप्रीम कोर्ट ने 13 वकीलों के नाम हाई कोर्ट का जज बनाने के लिए अपनी सहमति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट के सहमति जताने के बाद यह नाम भारत सरकार के पास भेजे गए थे जिनमें से इन 11 नामों को मंजूरी मिली थी। हाई कोर्ट में जज के अभी भी 28 पद खाली हैं।

हाई कोर्ट को 11 नए जज मिलने से न्याय मिलने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। हाई कोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में केवल 46 पद ही भरे गए थे। अब 11 नए जज मिलने से यह संख्या 57 हो गई है।

हाई कोर्ट में लगातार लंबित मामलों की बढ़ती संख्या परेशानी का कारण बन रही थी। जजों की कमी के चलते हाईकोर्ट का कामकाज प्रभावित हो रहा था। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पहली बार एक साथ 11 जजों ने एक साथ शपथ ली है। जजों के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ वकील भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.