Move to Jagran APP

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा के भतीजे पुनीत बने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के लीगल सेल चेयरमैन

चेयरमैन बनने के बाद पुनीत छाबड़ा ने साहिल मेहंदीरत्ता को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया लीगल सेल यूटी चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया है। पुनीत छाबड़ा पेशे से वकील हैं। चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने कहा कि वह नरिंदर अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें यह अवसर दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 01:43 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 01:43 PM (IST)
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा के भतीजे पुनीत बने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के लीगल सेल चेयरमैन
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के लीगल सेल पुनीत छाबड़ा की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के भतीजे पुनीत छाबड़ा को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के लीगल सेल का चेयरमैन बनाया गया है। चेयरमैन बनने के बाद पुनीत छाबड़ा ने साहिल मेहंदीरत्ता को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया लीगल सेल यूटी चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया है। पुनीत छाबड़ा पेशे से वकील हैं। चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने कहा कि वह नरिंदर अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें इस अद्भुत मंच के माध्यम से लोगों की सेवा करने का महान अवसर दिया। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वह इस संगठन का हिस्सा बनने पर स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं। यह संगठन समाज के लिए अच्छा काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य प्रभावी शासन, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए इस गंभीर बाधा को दूर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सरकारों और निजी क्षेत्र में भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

उनका कहना है कि ब्यूरोक्रेसी, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक धन के गबन, कपटपूर्ण खरीद प्रथाओं और संगठन को नियंत्रित करने और हटाने के लिए लोक सेवकों के बीच भ्रष्टाचार की बुराई रोकना और बेईमान सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करके सरकारी राजस्व की हानि रोकना संगठन का उद्देश्य है। पुनीत छाबड़ा ने कहा कि उन्हें टीम को आगे बढ़ाना है। इस कारण जोशीले लोगों को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है।

पुनीत के चेयरमैन बनने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पुनीत छाबड़ा नई मिली जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे और समाज की सेवा करेंगे। मालूम हो कि प्रदीप छाबड़ा खुद कांग्रेस के छह साल तक अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने निवर्तमान का कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.