पीयू सीनेटर सुभाष शर्मा को पंजाब एससी मोर्चे की कमान, शुरू की दलित इंसाफ यात्रा
पंजाब यूनिवíसटी में सीनेट चुनाव को लेकर गोयल ग्रुप की नाक में दम करने वाले सीनेट डॉ. सुभाष शर्मा को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जासं, चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवíसटी में सीनेट चुनाव को लेकर गोयल ग्रुप की नाक में दम करने वाले सीनेट डॉ. सुभाष शर्मा को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अकाली दल से अलग होने के बाद पंजाब में जमीन तलाश रही भारतीय जनता पार्टी ने सीनेटर डॉ. सुभाष शर्मा को एससी मोर्चे का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा महासचिव मलविंदर सिंह कंग ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दिया है। कंग ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा दलित नेताओं के नाम पर बयान भी जारी नहीं कर रही है। दूसरी तरफ, भाजपा दलितों पर अत्याचार की बात कर रही है। भाजपा पंजाब में दलित इंसाफ यात्रा का आयोजन कर रही है। भाजपा के प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा एक बयान जारी किया गया है। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि दलित इंसाफ यात्रा सूर्या एन्क्लेव, जालंधर से सुबह 11 बजे शुरू होगी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास से लगभग 1000 वाहनों और काफिले के साथ चंडीगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा यात्रा को हरी झडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापला, राज्य महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेश बाघा, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अटवाल, मोहिंदर भगत और शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार द्वारा दलित छात्रों को 64 करोड़ रुपये की राशि काग्रेस के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा भेजी गई थी। भ्रष्टाचार में लिपटी कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी है। दलित इंसाफ यात्रा एक बड़ी टुकड़ी के साथ चंडीगढ़ पहुंचेगी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास का घेराव करेगी।