विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PU सीनेट चुनाव: 15 सीटों के लिए 51 उम्मीदवार, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों के 6 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:57 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा, जिसमें 15 सीटों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। ...और पढ़ें

PU सीनेट चुनाव: 15 सीटों के लिए 51 उम्मीदवार। सांकेतिक फोटो

PU सीनेट चुनाव: 15 सीटों के लिए 51 उम्मीदवार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के लिए रविवार को मतदान।

  2. 15 सीटों पर 51 प्रत्याशी, 6.25 लाख ग्रेजुएट मतदाता करेंगे वोट।

  3. सात राज्यों में 271 मतदान केंद्र, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के लिए रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र में मतदान मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है। रविवार को मतदान होगा। सीनेट की 15 सीटों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 6,25,784 पंजीकृत ग्रेजुएट मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में कुल 271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सेना के जवानों के लिए पोस्टल बैलेट पहले ही भेजे जा चुके हैं।

इन सीटों पर मुकाबला बहुकोणीय

रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से सीनेट की 15 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें पंजाब के लिए दो सीटें आरक्षित हैं, जबकि एक सीट केंद्र शासित प्रदेश के लिए आरक्षित है। शेष 12 सीटें ओपन श्रेणी की हैं। 51 प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण इन सीटों पर मुकाबला बहुकोणीय है।

मतदान के बाद 23 सितंबर को मतगणना होगी। रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती सुबह 9:30 बजे से पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के सेक्टर-14 स्थित जिम्नेजियम हाल में शुरू होगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव परिणाम की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।