विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PU सीनेट चुनाव की मतगणना के चार दिन, 31 राउंड के बाद 31 प्रत्याशी बाहर; 16 का फैसला सोमवार को

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:25 PM (IST)

सीनेट के रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना चार दिन से जारी है। 31 राउंड के बाद 15 सीटों के ...और पढ़ें

सीनेट चुनाव के लिए चार दिन जारी रही मतगणना।

सीनेट चुनाव के लिए चार दिन जारी रही मतगणना।

HighLights

  1. सीनेट रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी।

  2. 51 प्रत्याशियों में से अब तक 31 चुनावी दौड़ से बाहर।

  3. 15 सीटों के लिए मतगणना, चार प्रत्याशित जीत चुके।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सीनेट के रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना चार दिन में 31 राउंड तक पहुंच गई है। 15 सीटों के लिए मैदान में उतरे 51 प्रत्याशियों में से अब तक 31 चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

चार प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब 11 सीटों के लिए 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला बचा है। इनमें से पांच प्रत्याशियों के बाहर होते ही 11 विजेताओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।

मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ प्रत्याशियों के वोटों के आंकड़े बदल रहे हैं। शुरुआती राउंड में बढ़त बनाने वाले कई प्रत्याशियों के बीच भी वोटों का अंतर कम-ज्यादा होता रहा है। ऐसे में बचे हुए 16 प्रत्याशियों के लिए अंतिम राउंड महत्वपूर्ण होंगे। चार प्रत्याशियों की जीत पहले ही तय हो चुकी है, जबकि बाकी 11 सीटों के लिए पांच प्रत्याशियों का बाहर होना बाकी है।

मतगणना अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। यही वजह है कि अंतिम चरण की मतगणना पर सभी की नजरें टिकी हैं। वोटों के अंतर और अगले राउंड में होने वाले बदलाव से मुकाबले की तस्वीर बदल सकती है। मतगणना का अगला चरण सोमवार को होगा।