विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PU के सरकारी क्वार्टर में चोरी, पूरे घर में सामान बिखेरा; लाखों की नकदी, विदेशी करेंसी और गहने ले उड़े चोर

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:13 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर के एक सरकारी क्वार्टर में चोरी हुई, जहां चोर लाखों की नकदी, विदेशी करेंसी और सोने-चांदी के ...और पढ़ें

पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में सरकारी क्वार्टर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में सरकारी क्वार्टर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

HighLights

  1. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।

  2. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही।

  3. घर में आने-जाने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) परिसर में बने एक सरकारी क्वार्टर में चोरी हुई। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का कोना-कोना छान मारा और नकदी, विदेशी करेंसी तथा सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े।

घर से करीब सात से आठ लाख रुपये नकद, लगभग 1500 कनाडाई डॉलर, 500 अमेरिकी डॉलर, करीब दो तोले सोना, चांदी के सामान और करीब 5000 रुपये की अन्य भारतीय मुद्रा चोरी हुई है।

वारदात के बाद घर के अंदर सिगरेट से जुड़ी कुछ सामग्री भी मिली। इसके आधार पर संदिग्ध के बारे में तरह-तरह के कयास लगाए हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से संदिग्ध की पहचान या उसके किसी विशेष प्रोफाइल की पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घर में आने-जाने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।