Move to Jagran APP

बड़ी खुशखबरीः पीयू के कांट्रेक्ट कर्मियों को अब रेगुलर के बराबर सैलरी और भत्ते

पीयू में दस साल से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर कर्मचारियों की तरह बेसिक वेतन के साथ जीपी और डीए देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 04:33 PM (IST)
बड़ी खुशखबरीः पीयू के कांट्रेक्ट कर्मियों को अब रेगुलर के बराबर सैलरी और भत्ते
बड़ी खुशखबरीः पीयू के कांट्रेक्ट कर्मियों को अब रेगुलर के बराबर सैलरी और भत्ते

डॉ. सुमित सिंह श्योराण , चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में वर्षों से कांट्रेक्ट पर नियुक्त कर्मचारियों को जल्द वेतन बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। पीयू प्रशासन ने दस साल से अधिक समय से कांट्रेक्ट पर नियुक्त कर्मचारियों को रेगुलर कर्मचारियों की तरह बेसिक वेतन के साथ जीपी और डीए देने का प्रपोजल तैयार किया है। पीयू कांस्टीट्यूट कॉलेजों में भी तैनात कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों को अभी डीसी रेट का वेतन मिल रहा है। सब ठीक रहा तो ऐसे कर्मचारियों को नए साल पर वेतन बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।  

loksabha election banner


पीयू के विभिन्न विभागों में क्लर्क, हेल्पर, माली सहित विभिन्न अन्य पदों पर करीब 500 कर्मचारी कांट्रेक्ट (डीसी रेट) पर वर्षों से काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी तो 20 सालों से कांट्रेक्ट पर नियुक्त हैं। जबकि कुछ रिटायर तक हो चुके हैं। वेतन में संशोधन होने से कर्मचारियों के वेतन में 4 से 24 हजार तक वेतन बढ़ोतरी होगी। बोर्ड ऑफ फाइनेंस बैठक में सभी सदस्यों ने इस मामले में पीयू वीसी को अपने स्तर पर फैसला लेने का अधिकार दे दिया है। इस मामले में दस साल की कट ऑफ डेट को लेकर फैसला लिया जाना है।


6 करोड़ अतिरिक्त फंड की होगी जरुरत  
कांट्रेक्ट कर्मचारियों को जीपी और डीए देने के लिए तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार पीयू प्रशासन को मासिक 55 लाख 39 हजार से अधिक फंड की जरुरत होगी। जबकि बढ़ी सैलरी का खर्च सालाना 6 करोड़ 66 लाख के करीब होगा। करीब 1100 कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी के बाद पीयू को इतने बजट की जरुरत होगी।

वेतन बढ़ोतरी पर कमेटी ने दी रिपोर्ट

वीसी द्वारा पीयू कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने और उन्हें जीपी और डीए देने संबंधी प्रो. रोनकी राम की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि कांट्रेक्ट कर्मचारियों के लिए एक निर्धारित समय अवधि तय करते हुए उन्हें बेसिक पे के साथ जीपी और डीए भी दिया जाए। कमेटी द्वारा पीयू में डीसी रेट पर काम कर रहे विभिन्न पदों के 1109 कर्मचारियों का डाटा भी तैयार किया है। गौरतलब है कि पीयू में 2012 में कांटेक्ट कर्मचारियों को 3650 दिन की सर्विस पूरी करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने की पॉलिसी तैयार की थी। लेकिन बाद में यह पॉलिसी भी ठंडे बस्ते में चली गई।

किस कर्मचारी के वेतन में कितना होगा इजाफा
पद       मौजूदा वेतन    वेतन में बढ़ोतरी
क्लर्क   20432          15505
हेल्पर- 14022           4479
क्लीनर- 14022         4479
माली-14022-           4479
ड्राइवर-18364-         7936
इलेक्ट्रिशियन- 20432 5863
मल्टीपर्पज सुपरवाइजर 26368  4165
जेई(सिविल) 33110  16676
लाइब्रेरी असिस्टेंट- 22990   24532


पीयू में सी और डी ग्रुप के 754 पद खाली
आर्थिक तंगी के कारण पीयू में यूजीसी ने नई भर्ती पर रोक लगा रखी है। पीयू प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इस समय सी और डी ग्रुप की 754 पद खाली हैं। जबकि कांस्टीट्यूट कॉलेजों में भी 48 पद खाली हैं। हर महीने पीयू से 10 नॉन टीचिंग कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। पीयू में कई अहम गोपनीय शाखाओं में भी ठेके के कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। यहां 2013 में अंतिम बार 308 रेगुलर क्लर्कों की भर्ती की गई थी।  


वीसी के साथ पहली एग्जीक्यूटिव की मीटिंग में कांट्रेक्ट कर्मचारियों को जीपी और डीए देने का मुद्दा उठाया था। इस मामले में उन्होंने काफी पॉजिटिव रिस्पांस दिया था। उम्मीद है जल्द ही सालों से कांट्रेक्ट कर्मचारियों को भी जीपी और डीए मिलने लगेगा।
दीपक कौशिक, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन चंडीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.