Move to Jagran APP

पीयू प्रशासन का फैसला, गर्ल्स हॉस्टल्स होंगे आइसोलेशन वार्ड में तबदील

चारों हॉस्टल्स में कीरब 1200 से ज्यादा स्टूडेंट्स का सामान रखा हुआ है। उनके कमरों में ताला लगा हुआ अगर पीयू प्रशासन ताला खोलता है तो क्या वह स्टूडेंट्स से इस बात को शेयर करेगा।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 08:34 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 08:34 AM (IST)
पीयू प्रशासन का फैसला, गर्ल्स हॉस्टल्स होंगे आइसोलेशन वार्ड में तबदील
पीयू प्रशासन का फैसला, गर्ल्स हॉस्टल्स होंगे आइसोलेशन वार्ड में तबदील

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फैसला लिया गया कि पीयू के गल्र्स हॉस्टल्स नंबर 8, 9, 10 और इंटरनेशनल हॉस्टल को आइसोलेशन वार्ड में बदला जाएगा। इस फैसले के साथ ही सवाल भी उठने खड़े हो गए है। इन चारों हॉस्टल्स में कीरब 1200 से ज्यादा स्टूडेंट्स का सामान रखा हुआ है। उनके कमरों में ताला लगा हुआ, अगर पीयू प्रशासन ताला खोलता है तो क्या वह स्टूडेंट्स से इस बात को शेयर करेगा। 

loksabha election banner

पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट्स को अपना सामान ले जाने के लिए 26 अप्रैल तक का समय दिया है। इन चारों गल्र्स हॉस्टल्स में अभी भी करीब 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स रह रहे हैं। पीयू प्रशासन द्वारा इन स्टूडेंट्स को दूसरे हॉस्टल्स में शिफ्ट किया जा रहा है। उसके अलावा पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट्स को कहा कि अगर किसी स्टूडेंट्स का रिश्तेदार ट्राईसिटी में है या फिर उसका कोई दोस्त है, तो वह उसे कह कर अपना सामान उठा सकता है। अगर कोई स्टूडेंट अपना सामान नहीं ले जा सकता तो उनके सामान को क्लॉक रूम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। किसी भी छात्र के प्रमाण पत्र, लैपटॉप और अन्य मूल्यवान चीजों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए वार्डन को जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रक्रिया की निगरानी के लिए डीएसडब्ल्यू द्वारा समिति का गठन किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.