Move to Jagran APP

मोहाली में PRTC, PUNBUS और रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर जाम, सड़क पर डटे प्रदर्शनकारी

चंडीगढ़- खरड़ फ्लाईओवर पर पीआरटीसी पनबस और पंजाब रोडवेज यूनियन के कांट्रैक्ट कर्मचारी धरने पर बठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। इस वजह से वहां ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Sat, 01 Oct 2022 01:12 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 01:12 PM (IST)
मोहाली में PRTC, PUNBUS और रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर जाम, सड़क पर डटे प्रदर्शनकारी
चंडीगढ़ खरड़ फ्लाईओवर पर धरने पर बैठे कांट्रैक्ट कर्मचारी।

संवाद सहयोगी, खरड़\मोहाली। मोहाली में पंजाब रोडवेज के कांट्रैक्ट कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज तीनों यूनियनों के कांट्रैक्ट कर्मचारी आउटसोर्स भर्ती के खिलाफ और कांट्रैक्ट कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से पूरा ट्रैफिफ जाम हो गया है। वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

इतना ही नहीं जो कोई इन प्रदर्शनकारियों से रोड से हटने की बात करता है उनके साथ प्रदर्शनकारी बहसबाजी कर रहे हैं। इस समय माहौल पूरी तरह से गर्म है। हालांकि मोहाली पुलिस प्रदर्शन के दौरान फ्लाईओवर पर मौजूद है, लेकिन प्रदर्शनकारी हटने के लिए राजी नहीं हैं। धरने की वजह से हाईवे पर जाम पर पंजाब और हिमाचल जाने वाली बसों के रूट बदल दिए गए हैं। बसों को मुल्लांपुर वाया न्यू चंडीगढ़ से कुराली के लिए भेजा जा रहा है। 

तीनों यूनियनों के कांट्रैक्ट कर्मचारी सड़कों पर बैठकर धरना दे रहे हैं। वहीं इन्होंने बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही थम गई है। ऐसे में चंडीगढ़ से खरड़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक खरड़ फ्लाईओवर से गुजरने में परहेज करें। क्योंकि यहां ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें परेशानी हो सकती है। 

वहीं कांट्रैक्ट कर्मी अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारी खरड़ के देसूमाजरा के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। खरड़ थाना सदर थाना प्रभारी योगेश शर्मा, तहसीलदार जसकरण सिंह मौके पर पहुंचे हैं, जो प्रदर्शनकारियों से बात कर फ्लाईओवर से धरना हटाने के लिए कह रहे हैं। 

यूनियन के सदस्यों का कहना है कि पंजाब सरकार ने कांट्रैक्ट कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। वहीं अभी भी आउटसोर्स पर भर्ती की जा रही है। इसका हम विरोध कर रहे हैं। पहले भी मैनेजमेंट के साथ हमारी मीटिंग हो चुकी है। बैठकों में कई बार चर्चा हो चुकी है कि आउटसोर्स भर्ती नहीं की जाएगी। बावजूद यह भर्ती हो रही है। इसके विरोध में आज तीनों यूनियन के कांट्रैक्ट कर्मचारी खरड़ और जालंधर के पीएपी चौक पर धरना दे रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.