Move to Jagran APP

मोदी सरकार संविधान की उड़ा रही धज्जियां: छाबड़ा

चंडीगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 09:40 PM (IST)
मोदी सरकार संविधान की उड़ा रही धज्जियां: छाबड़ा
मोदी सरकार संविधान की उड़ा रही धज्जियां: छाबड़ा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

चंडीगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला जलाया। सेक्टर-22 के अरोमा लाईट पॉइंट पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा यह विधेयक संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है, क्योंकि यह बिल समानता का उल्लंघन करता है। सरकार अनुच्छेद 14 को नष्ट कर रही है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसलिए यह बिल नहीं लाया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें लोगों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। भाषाई और पारंपरिक विरासत पर आएगा संकट

उन्होंने कहा कि बिल लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। लोगों को बांटने वाला है। पड़ोसी देशों से आए छह धर्मों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने में ढील दी जा रही है, लेकिन मुस्लिमों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इससे राज्यों की सांस्कृतिक, भाषाई और पारंपरिक विरासत पर संकट आ जाएगा। संविधान का अनुच्छेद 14 किसी भी व्यक्ति को भारत के कानून के समक्ष बराबरी की नजर से देखने की बात कहता है। लेकिन यह विधेयक बराबरी के सिद्धांत के खिलाफ है। संविधान में किसी के साथ जाति, धर्म के आधार पर विभेद नहीं करने की बात कही गई है तब नागरिकता देते समय भेदभाव कैसे किया जा सकता है।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में मौजूद नेताओं में दविदर सिंह बबला, भूपिदर सिंह बढेरी, हरमोहिदर सिंह लक्की, हरफूल चन्द्र कल्याण, सादिक मोहम्मद, विनोद शर्मा, शीलाफूल सिंह, रविन्द्र कौर गुजराल, गुरबख्श रावत, अजय जोशी, दीपा दुबे, यादविदर मेहता, हरमेल केसरी, रामेश्वर गिरी, रमेश आहूजा, जीत सिंह, संजय भजनी, धर्मवीर, दविदर मारवाह, जतिदर यादव, अजय शर्मा, हरजिदर बावा, विक्रम चोपड़ा, नरिदर सिंह, सुरजीत ढिल्लों, प्रेमलता, जेड पी खान,विनोद कुमार, प्रेमपाल चौहान, अमन सिंह, सतीश मचल, लव कुमार, शुभ सेखों, दीपक गर्ग आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.