पंजाब में भाजपा की तेजी से कांग्रेस पर बढ़ा टीम पूरी करने का दबाव, जून में बनेगा नया संगठन
पंजाब में भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने और अपना विस्तार कर रही है। भाजपा की इस तेजी से कांग्रेस पर अपनी टीम को जल्द पूरी करने का दबाव बढ़ गया है।
चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। कांग्रेस ने भी कोविड-19 के साथ चलने का फैसला ले लिया है। भाजपा अपनी जिला कार्यकारिणियों की घोषणा करती जा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस पर अपना संगठनात्मक ढांचा गठित करने का दबाव बढऩे लगा है। यह चार माह से भंग पड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी अब जून के पहले या दूसरे सप्ताह में ढांचा गठित करने की तैयारी में है।
मार्च में लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी के बीच बैठक हो चुकी है। इसमें करीब 80 फीसद नामों पर सहमति बन चुकी थी। बाकी नामों को लेकर सहमति बनाने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कोविड -19 से सब कुछ ठप पड़ गया।
अब जब हालात बदल रहे हैं तो संगठनात्मक ढांचा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुनील जाखड़ कहते हैं कि जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक की जाएगी। अब प्रदेश और जिलों की बॉडी को घोषित करने में देरी की कोई वजह नहीं रह जाती है।
गौरतलब है कि जनवरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी ने सुनील जाखड़ की सलाह पर प्रदेश की पूरी बॉडी भंग कर दी थी। जाखड़ को अध्यक्ष बने रहने दिया गया था। कांग्रेस पर जल्द से जल्द जिला व प्रदेश की बॉडी गठित करने का दबाव है क्योंकि पंजाब में विधानसभा के चुनाव में अब डेढ़ साल का समय रह गया है।
वहीं उससे पहले कांग्रेस को नौ नगर निगमों और 120 नगर काउंसिलों के चुनाव में उतरना है। दूसरी ओर भाजपा तेजी से अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार कर रही है। वहीं आप और अकाली दल भी सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे हैैं। संगठनात्मक ढांचा नहीं होने के कारण फील्ड में पार्टी की गतिविधियां भी शिथिल पड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: कामगारों की छटपटाहट: भ्राजी, तुस्सी घर लौट आओ...बाबूजी हमहू चाहित है, कौनो व्यवस्था करावा
यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा
यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी
यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्वर्णिम युग का अंत
यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्म होगा यह virus
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें