Move to Jagran APP

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहुंचेंगी चंडीगढ़, रात को यहीं रुकेंगी, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पदभार संभालने के बाद पहली बार शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ आ रही हैं। दो दिनों में राष्ट्रपति एयर फोर्स डे के कार्यक्रम के साथ कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी ।

By Edited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 07:11 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहुंचेंगी चंडीगढ़, रात को यहीं रुकेंगी, ये रहेगा पूरा शेड्यूल
रविवार शाम को ही राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पदभार संभालने के बाद पहली बार शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ आ रही हैं। दो दिनों में राष्ट्रपति एयर फोर्स डे के कार्यक्रम के साथ कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनका यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। राष्ट्रपति शनिवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ, सांसद किरण खेर, मेयर सरबजीत कौर, एडवाइजर धर्म पाल और एयर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यहां से राष्ट्रपति सीधे पंजाब राजभवन पहुंचेंगी।

loksabha election banner

इसके बाद शनिवार शाम को राष्ट्रपति एयर फोर्स डे के मौके पर सुखना लेक पर आयोजित किए जा रहे एयर शो में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। यहां राष्ट्रपति तीन से पांच बजे तक रुकेंगी। यहां से वह वापस राजभवन पहुंचेंगी। उनके साथ इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। द्रौपदी मुर्मु पहली बार रात को चंडीगढ़ में ही रुकेंगी। पंजाब राजभवन में उनके रहने की सभी तैयारियां की गई हैं। विशेष सुईट तैयार किया गया है। उनके लिए विशेष व्यंजन भी राजभवन में बनेंगे। इन व्यंजनों में पंजाब की झलक होगी।

रविवार सुबह सबसे पहले सेक्रेटेरिएट का उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मु रविवार सुबह सबसे पहले यूटी सेक्रेटेरिएट की नई बि¨ल्डग का उद्घाटन करने सेक्टर-9 पहुंचेंगी। सुबह दस बजे उद्घाटन का कार्यक्रम रहेगा। यहां राष्ट्रपति कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगी। इनके नींवपत्थर यहां लगाए गए हैं। साथ ही वह शहर की इस ग्रीन बि¨ल्डग की जानकारी लेंगी। बि¨ल्डग के दो फ्लोर को फाइनल टच देकर तैयार किया जा चुका है। सेक्रेटरिएट की नई बि¨ल्डग पर राष्ट्रपति के स्वागत में बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। राष्ट्रपति बि¨ल्डग के अंदर जाकर आफिस और बि¨ल्डग का कांसेप्ट भी देखेंगी। 20 से 25 मिनट तक राष्ट्रपति यहां रहेंगी।

पेक दीक्षा समारोह में बांटेंगी डिग्री

यूटी सेक्रेटरिएट बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनिय¨रग कालेज (पेक) के दीक्षा समारोह में पहुंचेंगी। मुख्यातिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को डिग्री बांटेंगी। यहां राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा। वह भावी इंजीनियर्स से बात करेंगी उन्हें टिप्स देंगी। पेक में इस कार्यक्रम की तैयारियां एक महीने से चल रही थीं। कार्यक्रम में पेक के एलुमनी एवं यूटी एडवाइजर धर्म पाल को भी आनरेरी डिग्री दी जाएगी।

शाम को बर्ड पार्क देख सकती हैं राष्ट्रपति

के कार्यक्रम को देखने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु चंडीगढ़ बर्ड पार्क और राक गार्डन को देखने भी जा सकती हैं। इसकी तैयारियां भी प्रशासन ने कर रखी हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी और बेटी भी बर्ड पार्क देखने पिछले साल गई थी। रविवार शाम को ही राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.