Move to Jagran APP

Holi Celebration: इस बार होली को बनाएं खास, जानें शहर में कहां-कहां मनाया जा रहा रंगाें का त्याेहार

ऐसे में शहर का हर कोना सजा है। बाजार से लेकर डिस्क तक हर जगह रंग ही रंग हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही जानकारी जहां जाकर आप होली मना सकते ही हैं।

By Edited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 11:40 AM (IST)
Holi Celebration: इस बार होली को बनाएं खास, जानें शहर में कहां-कहां मनाया जा रहा रंगाें का त्याेहार
Holi Celebration: इस बार होली को बनाएं खास, जानें शहर में कहां-कहां मनाया जा रहा रंगाें का त्याेहार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : होली आने वाली है। होली है, तो कुछ अलग तो करना ही है। ऐसे में शहर का हर कोना सजा है। बाजार से लेकर डिस्क तक। मगर इस होली क्या रहेगा खास। कहां रहेगी धूम। हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसी ही जानकारी, जहां जाकर आप होली मना सकते ही हैं।

loksabha election banner

ऐसे रखें स्किन का ध्यान

वीएलसीसी की संस्थापक वंदन लूथरा का कहना है कि होली ऐसा पर्व है, जिसमें स्किन का बहुत ध्यान रखना होता है। ऐसे में होली खेलने से पहले मोस्चराइजर जरूर लगा लें। जहां तक हो सके गहरे रंगों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कई लोगों की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है, ऐसे में उन्हें होली में रंग लगाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट को जरूर दिखाना चाहिए। सिर्फ मोस्चराइजर से ही काम नहीं चलेगा, और इसके बाद सन लॉक भी लगाना चाहिए, ताकि कोई भी केमिकल स्किन तक न पहुंच पाए।

होली खेलने के दौरान आजमाएं ये नुस्खे

डर्मटोलॉजिस्ट डॉ. विकास शर्मा के मुताबिक होली खेलने के दौरान, हमें रंगों से बहुत सुरक्षित रहना चाहिए। आजकल रंगों में सिंथेटिक केमिकल का इस्तेमाल होता है, जो स्किन के लिए बहुत इस्तेमाल होता है। ये स्किन कैंसर तक कर सकता है। ऐसे में अपना और खासकर बच्चों का खास ख्याल रखें।

  • चेहरे पर क्रीम और बालों में नारियल तेल लगाकर होली खेलने जाएं।
  •  आखों पर चश्मा और हो सके तो फूल स्लीव्स वाले कपड़े पहनें।
  • होली खेलने के बाद नहाते हुए, आखें और मुंह बंद रखें।
  • बालों को कंडीशन करें और बॉडी को मोस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • प्रेगनेंट महिलाओं को रंगों से बचना चाहिए।

यहां मनेगा होली का जश्न

होली में इस बार शहर में कई सेलिब्रिटी पहुंचेंगे। इसके अलावा शहर में विभिन्न जगह अलग-अलग थीम पर पार्टी का आयोजन होगा।

मास्टर सलीम के साथ मनाएं होली

चंडीगढ़ क्लब-1 में होली पर विशेष प्रस्तुति रखी गई है। इसमें मास्टर सलीम प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यहां स्नैक्स और ¨ड्रक्स भी अवेलेबल रहती है। यहां रेन डांस पार्टी का भी ऑप्शन रहेगा। हालांकि यहां पर एंट्री केवल मेबर के लिए ही है।

डीजे की धुनों पर रेन डांस पार्टी

होटल ऑलिटयस, इंडस्ट्रीयल एरिया-2 में भी रेन डांस का आयोजन किया जा रहा है। जहां डीजे पीयूष,मैड म्यूजिक और मास जैम परफॉर्म करेंगे। यहां एंट्री 3000 रुपए रखी गई है।

गोल्डन ट्यूलीप की पूल पार्टी

पूल पार्टी के लिए प्रसिद्ध होटल गोल्डन ट्यूलिप में भी इस बार पूल पार्टी का आयोजन होगा। जहां पंजाबी गीतों की लाइव परफॉर्मेंस भी रहेगी। यहां होटल के मेंबर और बाहर से आने वालों को एंट्री दी जाएगी। इसके लिए 3000 रुपये टिकट की कीमत रखी गई है।

गुरनाम भुल्लर के गीतों पर होली के रंग

फनसिटी में होली खेलने वालों के लिए एडवेंचर गेम्स तो हैं ही। साथ ही पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर भी यहां आएंगे। उनके साथ मन्नत तूर भी प्रस्तुति देगी। यहां 1000 रुपये एंट्री पास रखा गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.