Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में खुशगवार हुआ मौसम, पर्यटक स्थलों पर रौनक

प्री मानसून की बारिश से सुहाने हुए मौसम के बाद चंडीगढ़ के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पर्यटक उमड़ने लगे हैं। भीषण गर्मी के कारण गत दिनों पर्यटक कम आ रहे थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 06:54 PM (IST)
चंडीगढ़ में खुशगवार हुआ मौसम, पर्यटक स्थलों पर रौनक

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। प्री मानसून के दस्तक देने के साथ ही चंडीगढ़ में मौसम खुशगवार होने लगा है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से बचने वाले लोग अब सड़कों पर दिखने लगे हैैं। शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों रौनक छाने लगी है।

loksabha election banner

खासतौर पर यहां के प्रमुख स्थलों सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन, प्लाजा आदि में फिर से रौनक लौट आई है। बादल छाते ही दोपहर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इन स्थलों पर उमड़ रहे हैैं।

अमृतसर से सुखना लेक घूमने आई वैशाली ने बताया कि वह पिछले सप्ताह ही चंडीगढ़ आने का कार्यक्रम बना रही थी, लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण उसे अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा। अब मौसम कुछ सुहाना होने के कारण वह अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां आई है।

देखें तस्वीरें : सिटी ब्यूटीफुल में यहां उठाएं प्रकृति का आनंद

बता दें, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक-दो दिन में चंडीगढ़ में मानसून दस्तक दे देगा। इसके बाद यहां का मौसम और खुशगवार होगा। इससे चंडीगढ़ पर्यटन विभाग भी उत्साहित है। उसे उम्मीद है कि इस पर समय यहां ज्यादा सैलानी आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.