Move to Jagran APP

बिना मास्क घूमने वालों पर कसा शिकंजा, 287 लोगों के चालान काटकर 1,44,500 रुपये जुर्माना वसूला

यूटी पुलिस शहर के अलग-अलग इलाकों में शाम छह से सुबह पांच बजे तक एक विशेष अभियान चलाया है और बिना कारण शहर में एंट्री करने पर बॉर्डर एरिया से 106 वाहनों को वापस मोड़ा है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 01:28 PM (IST)
बिना मास्क घूमने वालों पर कसा शिकंजा, 287 लोगों के चालान काटकर 1,44,500 रुपये जुर्माना वसूला
बिना मास्क घूमने वालों पर कसा शिकंजा, 287 लोगों के चालान काटकर 1,44,500 रुपये जुर्माना वसूला

चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासक के निर्देशानुसार चंडीगढ़ पुलिस ने गैर जिम्मेदार लोगों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग जगहों पर यूटी पुलिस ने शाम छह से सुबह पांच बजे तक बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस ने 287 लोगों के चालान काटकर 1,44,500 जुर्माना के तौर पर वसूला गया। वहीं संबंधित थाना पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके सभी को गिरफ्तार करके जमानत पर रिहा कर दिया है।  आरोपित लॉकडाउन के दौरान नियमों की पालना नहीं कर रहे थे।

loksabha election banner

बता दें कि शाम छह से सुबह 5 बजे तक शहर के अलग-अलग एरिया में सीनियर अफसरों के निर्देश पर पुलिस द्वारा बिना मास्क पहने घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सबसे ज्यादा 138 चालान ईस्ट डिवीजन, साऊथ डिवीजन में 88 और सेंट्रल में 61 चालान काटे गए। इन सभी में पुलिस ने जुर्माना के तौर पर 1,44,500 रुपए वसूले गए।

इसके अलावा पुलिस ने रात 10 से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन के दौरान शहर के अलग-अलग इलाके में 21 मामला दर्ज करके 21 लोगों को बिना मास्क के गिरफ्तार किया है। वहीं 16 वाहनों को भी जब्त किया गया है। जबकि बिना कोई कारण शहर में एंट्री करने पर बॉर्डर एरिया से 106 वाहनों को वापस मोड़ दिया गया है। वहीं बीते 25 जून से अब तक पुलिस ने 2075 लोगों का चालान काट कुल 10 लाख 56 हजार और 500 रुपयों की जुर्माना के तौर पर वसूली की जा चुकी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.