एसआइ वॉशरूम जाने के बहाने होटल के कमरे में घुसा, मुंबई की मॉडल से किया दुष्कर्म
चंडीगढ़ पुलिस का एक सब इंस्टेक्टर होटल में ठहरी मुंबई की एक मॉडल के कमरे में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। ठगी की शिकार हुई मुंबई की मॉडल ने पुलिस को श्ािकायत दी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्र ने धोखे होटल के कमरे में घुस कर महिला मॉडल को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। ठगी के मामले में बयान लेने के बाद सब इंस्पेक्टर मॉडल को हाेटल छोेड़ने गया था। वह इसी दौरान वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर मॉडल के होटल वाले कमरे में घुस गया और फिर उससे दुष्कर्म किया। सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को बर्खास्त कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट इससे पहले बिट क्वाइन मामले में लाइन हाजिर होने के बाद सस्पेंड चल रहा था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद वह फरार हाे गया था और उसका मोबाइल ऑफ था। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए नवीन फोगाट अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की फिराक में है। यूटी पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश जारी है। एसएसपी नीलांबरी विजय जगदाले ने कहा कि सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है और उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, 11 जून 2018 को मुंबई, चेन्नई और दूसरे शहर की मॉडलों को फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ था। उक्त मॉडल ने इस बारे में चंडीगढ़ में इस बारे में श्ािकायत दी थी। पुलिस ने चंडीगढ़ के पास स्थित धनास निवासी एक व्यक्तिको गिरफ्तार किया था। शिकायत के बाद आरोपित एसआइ नवीन मुंबई की मॉडल को छोडऩे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल में गया था।
मॉडल का आरोप है कि होटल पहुंचने पर नवीन फोगाट ने वॉशरूम इस्तेमाल करने की बात कही। इसके बहाने वह मॉडल के कमरे में घुस गया। शिकायतकर्ता मॉडल के अनुसार उसने केस में ठगी की सारी रकम की रिकवरी कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
यह भी पढ़ें: अमृतसर हादसा: ट्रेन की चपेट में अाकर पिता की मौत, गोद में रहा 10 माह का बच्चा ऐसे बचा
एसआइ नवीन 10 करोड़ के बिटक्वाइन घोटाले में रिश्वत लेकर एक आरोपित संचित अलाग की मदद करने के आरोप में लाइन हाजिर हो चुका है। मामले की जांच एएसपी साउथ निहारिका भïट्ट को सौंपी गई थी। सूत्रों के अनुसार एएसपी साउथ की जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही इस मामले में भी नवीन के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।
-----
'' दुष्कर्म मामले के आरोपित सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को बर्खास्त कर दिया गया है। उसकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- नीलांबरी विजय जगदाले, एसएसपी, यूटी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें