विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukhpal Khaira Arrest: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, 9 साल पुराने ड्रग्स केस में हुई छापेमारी

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 28 Sep 2023 07:14 AM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2023 12:00 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा की आवास पर आज सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापेमारी की। सुखपाल खैरा को हिरासत ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा के आवास पर पुलिस छापेमारी के बाद गिरफ्तार।
कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा के आवास पर पुलिस छापेमारी के बाद गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा के आवास पर आज सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है।  

इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।

ये केस झूठा था, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत: खैरा

चंडीगढ़ भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुबह करीब 6.30 बजे खेहरा के घर पर पहुंची। खैरा को 2015 के एनडीपीएस एक्ट में दर्ज एक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में सुखपाल खैरा का कहना है कि यह केस झूठा था सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दे रखी है। खैरा को जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खैरा ने पुलिस कर्मचारियों से पूछी पहचान

घर में पुलिस के पहुंचने पर सबसे पहले विधायक खैरा ने सीनियर अधिकारी से पहचान पूछी। जिस पर जवाब मिला कि वह डीएसपी जलालाबाद एआर शर्मा है। इस दौरान एएसआई पुष्पराज सिंह उन्हें बार बार चलने को कह रहे थे तो खेहरा ने कहा कि आप के सीनियर अफसर चुप खडे़ है तो आप को इतनी जल्दी क्या है। कई पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में थे। खैरा ने पूछा कि चंडीगढ़ पुलिस क्यों नहीं आई इस पर पंजाब पुलिस ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है। करीब आधे घंटे तक पुलिस कर्मचारी बहस करते रहे।

पुलिसकर्मियों से बहस करने का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो गिरफ्तारी के समय का ही है।

पंजाब में जंगलराज: कांग्रेस विधायक खैरा

इस वीडियो में खेहरा ये कहते नजर आ रहे हैं कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने गिरफ्तारी को बदलाखोरी भी करार दिया। मेरे पीछे सभी मेरे बेटे के संपर्क में रहे। सभी से अपील है कि मेरी चिंता ने की जाए। आराम से लडूंगा मेरे में दम है लेकिन ये इनकी करतूत देख लो पुराने झूठे केस में गिरफ्तार किया जा रहा है। जिस में मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत है। वहीं, खैरा के बेटे ने पुलिस कर्मचारियों से पूछा कि पापा को कहां लेकर जा रहे हो। इस पर पुलिस ने कहा कि जलालाबाद लेकर जा रहे है। बेटे ने कहा कि पापा आप चलो मै आता हूं।

पंजाब सरकार पर लगाया बदलाखोरी नीति का आरोप

कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर यह कार्रवाई आज सुबह साढ़े छह बजे की गई। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से वारंट दिखाने और पंजाब सरकार पर बदलाखोरी की नीति अपनाने के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुराने NDPS एक्ट के तहत हुई छापेमारी

पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर सुखपाल सिंह व उनका बेटा इसको लेकर लाइव हुआ, जिसमें वह पुलिस से किस केस में गिरफ्तार करने और गिरफ्तारी वारंट दिखाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, काफी देर बातें होने के बाद पुलिस ने सुखपाल सिंह खैरा को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, जिसके चलते सरकार बदलाखोरी की नीति अपना रही है।