इंडस्ट्रीयल एरिया में व्यक्ति के मौत मामले में पुलिस को नहीं मिला सुराग
इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित संजय कॉलोनी में 42 वर्षीय व्यक्ति के मामले में पुलिस को अबतक सुराग नहीं मिला है।
चंडीगढ़ : इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित संजय कॉलोनी में 42 वर्षीय व्यक्ति के मामले में पुलिस को अबतक सुराग नहीं मिल सका है। हालाकि पुलिस कहीं न कही इसे सुसाइड भी मान रही है लेकिन एक हफ्ता बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। इससे पहले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 व अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट जब्त किए। गौरतलब है कि मृतक मोहनलाल संजय कॉलोनी में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहता था। वह इंडस्ट्रीयल स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह वह शनिवार को अपने काम पर गया था। रविवार सुबह करीब 6 बजे आस-पास के लोगों को मोहन के घर से रोने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी इक्ट्ठा हुए तो पता चला कि मोहन की मौत हो चुकी है। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है।
बर्फ पर मिला था शव-
पड़ोसियों ने मृतक के घर से रोने के आवाज सुनी जिसके बाद जब वह घर में गए तो उन्होंने देखा मोहन को बर्फ पर लिटाया हुआ है। लोग यह सब देख सन्न रहे गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है कि आखिरकार मोहन की हत्या क्यों की गई।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जेड पी खान, प्रभारी थाना इंडस्ट्रीयल एरिया