Move to Jagran APP

पेरोल पर छूटे चंडीगढ़ में दिनदहाड़े गोली चलाने वालों को भी नही खोज सकी स्मार्ट पुलिस

शहर के सेक्टर स्थित मकान पर पुरानी रंजीश में पेरोल पर बाहर आरोपितों द्वारा गोलिया चलाकर भागने वाले स्कार्पियों सवारों को स्मार्ट पुलिस पाच दिनों में गिरफ्तार नही कर सकी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:48 PM (IST)
पेरोल पर छूटे चंडीगढ़ में दिनदहाड़े गोली चलाने वालों को भी नही खोज सकी स्मार्ट पुलिस
पेरोल पर छूटे चंडीगढ़ में दिनदहाड़े गोली चलाने वालों को भी नही खोज सकी स्मार्ट पुलिस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर स्थित मकान पर पुरानी रंजीश में पेरोल पर बाहर आरोपितों द्वारा गोलिया चलाकर भागने वाले स्कार्पियों सवारों को स्मार्ट पुलिस पाच दिनों में गिरफ्तार नही कर सकी। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-40 रहने वाले सुनील मूलरूप से गोहाना, सोनीपत निवासी है। वह अपने भाई के मर्डर केस में आरोपितों के खिलाफ मुख्य गवाह है, जिसके कारण आरोपित उन पर गोलिया चलाने की मंशा से चंडीगढ़ में आए थे।

loksabha election banner

मामले में संबंधित सेक्टर-39 थाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश में हरियाणा पुलिस से संपर्क बनाया गया है। चंडीगढ़ पुलिस हरियाणा पुलिस से साथ मिलकर उनके लोकेशन छापामारी कर रही है। आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। इसके अलावा यूटी पुलिस के पास मामले में कोई ठोस जवाब नही है। गौरतलब हो कि 17 सितंबर को सुबह 10.30 बजे सेक्टर-40 में रहने वाले शिकायतकर्ता सुनील कुमार मूलरूप से गोहाना, सोनीपत के निवासी है। वह पिछले काफी सालों से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। सात अप्रैल 2017 को सुनील के भाई नरेंदर की आरोपित कृष्ण सहित पाच लोगों ने हत्या की थी। इस मामले में सुनील चश्मदीद और मुख्य गवाह भी है। केस में सभी आरोपितों को सजा भी हो चुकी है। उनमें से दो आरोपित पेरोल पर बाहर आए हैं। जिसने साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में सुनील के घर पर वारदात को अंजाम दिया था।

गोली चलाकर भागने के मामले में आरोपितों की तलाश में यूटी पुलिस हरियाणा और दिल्ली में भी तलाश में लगी है। जल्द ही आरोपित यूटी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पवन कुमार

डीएसपी क्राइम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.