नाबालिग विवाहिता पर फूफा से अवैध संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था पति, अब भुगतेगा अंजाम
आरोप है कि वह अवैध संबंध बनाने के लिए पीड़िता पर दबाव डाल रहा था। मामले में आइटी पार्क थाना पुलिस ने पीड़िता के पति सहित फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।
मनीमाजरा, जेएनएन। विवाहित नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति व उसके फूफा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह अवैध संबंध बनाने के लिए पीड़िता पर दबाव डाल रहा था। मामले में आइटी पार्क थाना पुलिस ने पीड़िता के पति सहित फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नाबालिग पति को बालगृह सुधार घर भेज दिया है। जबकि आरोपित फूफा को वीरवार को कोर्ट पेश किया जाएगा। मामले में पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी।
पुलिस के अनुसार नाबालिग होने के बावजूद युवती की शादी साल 2018 में हुई थी। पीड़िता का पति भी अभी नाबालिग है। आरोप है कि शादी के बाद से पति का फूफा युवती से छेड़छाड़ करता था और उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। युवती ने पहले तो इसकी शिकायत अपने पति व सास-ससुर से की। लेकिन जब उनकी ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो उसने इंसाफ के लिए कोर्ट का सहारा लिया।
कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज हुए। कोर्ट ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस को मामले दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद आइटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपित फूफा के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि पीड़िता और उसका पति दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने पीड़िता को आशियाना भेज दिया है।